घर में घुसे चोर परिजनों के साथ चाकू तमंचों की नोंक पर मारपीट कर नगदी सहित हजारों रुपए के जेवर लूटकर हुए फरार
घटना से परिवार में दहशत,ग्रामीणों में भय व्याप्त, पीड़ित महिला ने एक चोर के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए पुलिस को दिया प्रार्थना पत्र
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सहसवान (बदायूं) थाना कोतवाली सहसवान क्षेत्र के ग्राम वाजिदपुर निवासी सरोजा पत्नी पान सिंह ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपने परिवार के साथ मकान के नीचे सो रही थी जबकि उसका पति पान सिंह घर की छत पर सो रहा था मध्य रात्रि 1:00 बजे के लगभग तीन अज्ञात चोर मकान की दीवार के बने दाडे के सहारे छत पर पहुंचकर नीचे आ गए जहां उन्होंने मेरे ऊपर तमंचा सटा दिया तथा पास हो रही पुत्री को एक लुटेरे ने चाकू की नोंक पर बस में कर लिया करते हुए घर में रखी एक पाजेब चांदी 18200 की नकदी उसकी नाक में पड़ी हुई सोने की लौंग कान में पड़े हुए सोने के कुंडल लौटकर मारपीट करते हुए उपरोक्त लुटेरे घर के मुख्य द्धार से शोर मचाए जाने पर भाग गए।

पीड़ित सरोज ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की।जिस पर पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।से जहां सरोज का परिवार भयभीत हो गया है।वही ग्रामीणों में भी हड़कंप मचा हुआ है।प्रार्थना पत्र के बाबत थाना पुलिस से उसका पक्ष जानने का प्रयास किया परंतु संपर्क नहीं हो सका।
रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

