लखनऊ । Brajesh Pathak : एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है। उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद सीपी राधाकृष्णन को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री Brajesh Pathak ने शुभकामनाएं दी। Brajesh Pathak ने कहा कि एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार राधाकृष्णन को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमारे नेतृत्व का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।
अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की बदलती तस्वीर से परेशान हैं : Deputy CM Brajesh Pathak
Brajesh Pathak ने कहा कि एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद के लिए एक योग्य उम्मीदवार दिया है। बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।
Brajesh Pathak ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “राष्ट्रसेवा, जनसेवा के लिए समर्पित, कर्मठ एवं अनुभवशील व्यक्तित्व के धनी, वरिष्ठ नेता, तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल राधाकृष्णन को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित होने पर हार्दिक बधाई एवं विजय की अग्रिम शुभकामनाएं। राष्ट्र के प्रति आपका समर्पण एवं अनुभव निश्चित रूप से देश को आत्मनिर्भर, सशक्त, और विकसित भारत की दिशा में उच्चतम शिखर तक पहुंचाएगा।“
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार घोषित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पिछड़े वर्ग से ताल्लुक रखने वाले राजनेता जिन्होंने कई राज्यों के राज्यपालों सहित अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। आपका राष्ट्रहित में समर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व एवं निरंतर सेवाभाव निश्चय ही भारत को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करेगा।“
Brajesh Pathak एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार राधाकृष्णन को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं
बता दें कि उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद पद रिक्त हुआ था। इस पद पर 17 अगस्त को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया गया है। सीपी राधाकृष्णन इस वक्त महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं।

