अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

राजस्थानः बुजुर्गों को अब घर बैठे ही मिलेंगी जरूरी दवाएं, CM Bhajanlal की अनूठी पहल

On: August 18, 2025 12:23 PM
Follow Us:
CM Bhajanlal
---Advertisement---

जयपुर। CM Bhajanlal ने प्रदेश के बुजुर्गों के लिए एक अनूठी पहल की घोषणा की है। अब 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों को जरूरी दवाएं घर बैठे ही उपलब्ध कराई जाएंगी। यह सुविधा मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के बाद शुरू की जा रही है।

CM Bhajanlal Sharma का भरतपुर दौरा, विकास कार्यों का किया अवलोकन कर कहा -सीमा में करें पूरा

CM Bhajanlal ने कहा कि इस योजना को सुचारू रूप से लागू करने के लिए पहले किसी एक जिले में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इसे शुरू किया जाएगा और इसके सफल होने पर चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य बुजुर्गों को स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच प्रदान करना और उन्हें दवाएं लेने के लिए अस्पतालों के चक्कर लगाने की परेशानी से बचाना है।

इस कदम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं समृद्ध भारत के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सरकार की इस पहल से प्रदेश के लाखों बुजुर्गों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। CM Bhajanlal ने कहा है कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश के हर गांव और ढाणी तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इसी सोच के साथ सरकार ने अपने पहले बजट में कुल बजट का 8.26 प्रतिशत स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए आवंटित किया था।

उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक में कहा कि निर्माण संबंधी कार्यों के लिए समयसीमा तय कर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

CM Bhajanlal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और समृद्ध भारत के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में राजस्थान स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी बनने की ओर अग्रसर है

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और समृद्ध भारत के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में राजस्थान स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि 6 करोड़ 20 लाख से अधिक आभा आईडी बनाकर राजस्थान देशभर में दूसरे स्थान पर है। साथ ही, स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से 1 करोड़ 68 लाख से अधिक आभा लिंक्ड ई-हेल्थ रिकॉर्ड भी बनाए जा चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!