अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

उपराष्ट्रपति चुनाव : महाराष्ट्र के Governor Radhakrishnan एनडीए के उम्मीदवार

On: August 18, 2025 11:13 AM
Follow Us:
Governor Radhakrishnan
---Advertisement---

सत्तारूढ़ भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने महाराष्ट्र के Governor Radhakrishnan को 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार चुना है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को पार्टी संसदीय बोर्ड की तीन घंटे चली बैठक के बाद यह घोषणा की। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा राजनाथ सिंह और अमित शाह सहित कई मंत्री शामिल हुए।

Governor Bandaru Dattatreya ने विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम पर आधारित कला चित्र का किया अनावरण

इसके साथ ही, भाजपा ने देश के दूसरे सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिए एक गैर-राजनीतिक संयुक्त उम्मीदवार उतारने की कांग्रेस नीत ‘इंडिया’ गठबंधन की योजना पर पानी फेर दिया है। Governor Radhakrishnan चुनावी राज्य तमिलनाडु के तिरुपुर से हैं, इसलिए राज्य की सत्तारूढ़ डीएमके के लिए उनकी उम्मीदवारी का विरोध करना मुश्किल होगा और वह ‘इंडिया’ के सहयोगियों को भी उनका समर्थन करने के लिए मना सकती है। राज्य में अगले साल चुनाव होने हैं।

नड्डा ने कहा, ‘हम अपने एनडीए सहयोगियों और अन्य राजनीतिक दलों के संपर्क में हैं। Governor Radhakrishnan के नाम पर आम सहमति बनने की उम्मीद है। उनका 40 साल का सक्रिय सार्वजनिक जीवन रहा है और तमिलनाडु में सभी दलों में उनका सम्मान है। हम विपक्ष से बात करेंगे।’

चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन (68) ने 31 जुलाई, 2024 को महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। इससे पहले वह लगभग डेढ़ साल तक झारखंड के राज्यपाल रहे और उस दौरान उन्होंने तेलंगाना के राज्यपाल तथा पुडुचेरी के उपराज्यपाल के रूप में भी कार्यभार संभाला।

आरएसएस स्वयंसेवक के रूप में शुरुआत करने वाले राधाकृष्णन 1974 में भारतीय जनसंघ की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य बने। साल 1996 में उन्हें तमिलनाडु में भाजपा का सचिव नियुक्त किया गया। वह 1998 में कोयंबटूर से पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए और 1999 में फिर से इस सीट से जीते।

Governor Radhakrishnan 1974 में भारतीय जनसंघ की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य बने

सांसद के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने विभिन्न संसदीय समितियों के अध्यक्ष और सदस्य के रूप में कार्य किया। वर्ष 2004 से 2007 के बीच वह तमिलनाडु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहे। इस पद पर रहते हुए, उन्होंने 19000 किलोमीटर की ‘रथ यात्रा’ की, जो 93 दिनों तक चली।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!