अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- 79 वा गणतंत्र दिवस समारोह नगर एवं देहात क्षेत्र में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया#

On: August 16, 2025 5:13 PM
Follow Us:
---Advertisement---

#79 वा गणतंत्र दिवस समारोह नगर एवं देहात क्षेत्र में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया#

“कई विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तो कहीं गोष्टी के आयोजन से देश की आजादी में कुर्बानी देने वाले वीर सपूतों को नमन किया “

सहसवान (बदायूं) 79 वा गणतंत्र दिवस समारोह नगर एवं देहात क्षेत्र में बड़े हर्ष उल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया इस पर्व पर सरकारी अर्द्ध सरकारी कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया व गोष्ठी एवं रंगारंग कार्यक्रम के बीच गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में विचार विमर्श रखे गएl

सहसवान तहसील कार्यालय में उप जिलाधिकारी सई आश्रित शाखमूरी (आईएएस) ने ध्वजारोहण किया तथा तहसील सभागार में आयोजित एक समारोह में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मौलाना डॉक्टर सैयद अब्दुल हइ की पांचवीं पीढ़ी की संतान पौत्र मीर मुशर्रफ अली एडवोकेट, उनके भाई मीर इशरत अली को कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनाया गया तथा उनको फूल माला पहनाकर तथा साल हुआ कर सम्मानित किया इस मौके पर संबोधित करते हुए श्री शाकमूरी ने कहा देश की आजादी में अपनी कुर्बानी देने वाले ऐसे देशभक्तों को कभी भुलाया नहीं जा सकता हमें उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलना चाहिए तथा देश भक्ति के लिए हमेशा तैयार रहने का संकल्प लेना चाहिएl कार्यक्रम का संचालन लेखपाल संघ के मंत्री सत्यपाल सिंह यादव ने किया इस मौके पर तहसीलदार राकेश कुमार नायब तहसीलदार आनंगराज सिंह जितेंद्र कुमार, के अलावा तहसील कार्यालय का समस्त स्टाफ एवं कर्मचारी उपस्थित थे नगर पालिका परिषद कार्यालय में पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने ध्वजारोहण किया इस मौके पर अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार, वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद इसाहक, अब्दुल फरीद खान कमर जमशेद सहित अनेक स्टाफ कर्मचारी के अलावा पालिका सदस्य गण संभ्रांत लोग उपस्थित थेl सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान में चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रशांत त्यागी ने ध्वज फहराया इस मौके पर डॉ बलराम सिंह यादव सहित अनेक स्टाफ कर्मचारियों उपस्थित थे थाना कोतवाली सहसवान में पुलिस क्षेत्र अधिकारी कर्मवीर सिंह ने ध्वज फहराया तथा पुलिस की एक टुकड़ी ने ध्वज को गॉड आफ ऑनर दिया इससे पूर्व थाना कोतवाली को आकर्षक ढंग से सजाया गया प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रकाश डाला क्षेत्र पंचायत कार्यालय पर क्षेत्र पंचायत प्रमुख कीर्ति यादव ने ध्वजारोहण किया ब्लॉक परिसर में बनी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति स्थल पर क्षेत्र प्रमुख खंड विकास अधिकारी ने पुष्पांजलि अर्पित की इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार उपस्थित थेl उपखंड कार्यालय विद्युत पर एसडीओ विपिन कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया बार एसोसिएशन कार्यालय पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नेम सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया न्यायालय परिसर में सिविल जज सीनियर डिवीजन हर्वेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया इस मौके पर सिविल जज जूनियर डिवीजन व कार्यालय का स्टाफ कर्मचारी तथा अधिवक्ता गण उपस्थित थे तत्पश्चात बार एसोसिएशन कार्यालय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सिविल जज हर्वेंद्र सिंह उपस्थित थे गोष्ठी में देश को आजादी देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गयाl राजकीय पशु चिकित्सालय पर उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर कर्मवीर राज सिंह ने ध्वजारोहण किया इस मौके पर पशुधन प्रसार अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह उपस्थित थे मां सरस्वती इंटर कॉलेज ग्राम पड़रिया में विद्यालय प्रबंधक मयंक भारद्वाज उर्फ बिट्टू ने ध्वजारोहण किया सामाजिक वानिकी क्षेत्र कार्यालय में वन क्षेत्र अधिकारी अशोक कुमार त्यागी द्वारा ध्वजारोहण किया गया इस मौके पर बन दरोगा विजय कुमार सिंह वनविद सुशांत सिंह के अलावा स्टाफ कर्मचारी उपस्थित थे दमकल केंद्र पर प्रभारी निरीक्षक पी.एस, तोमर ने ध्वजारोहण किया बदायूं मेरठ राज्य मार्ग पर स्थित अल हफीज स्कूल में विद्यालय के निदेशक कलीमुल हफीज उर्फ हिलाल ने ध्वजारोहण कियाl तत्पश्चात विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया आयोजन के माध्यम से देश को आजादी दिलाने वाले वीर शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गयाl पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुज माहेश्वरी ने अपने आवास पर ध्वजारोहण किया पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा सौरभ माहेश्वरी ने भी अपने आवास पर ध्वजारोहण किया नगर के मोहल्ला मोहद्दीनपुर नेहरू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के पी सिंह राघव ने विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर आगुंतको का मन मोह लिया पन्नालाल इंटर कॉलेज में प्रबंधक नगर पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली ने ध्वजारोहण किया तत्पश्चात स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर आगन्तुकों का मन मोह लिया इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य सुजीत कुमार उपस्थित थे नगर के प्रमोद इंटर कॉलेज आदर्श बाल निकेतन सरस्वती शिशु मंदिरv बाजार विल्सन गंज स्थित डॉ रामनिवास हॉस्पिटल के निदेशक डॉ रामनिवास गुप्ता ने ध्वजारोहण किया इस मौके पर डॉक्टर आदित्य गुप्ता डॉ अमोल गुप्ता डॉ अभिनव गुप्ता सहित अनेक चिकित्सक एवं स्टाफ कर्मचारियों उपस्थित थेl सहसवान कछला मार्ग पर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने ध्वजारोहण किया डीपी महाविद्यालय मैं भी ध्वजारोहण किया गया संगठक राजकीय महाविद्यालय मैं प्रचार्य डॉ गुरदीप सिंह उप्पल ने ध्वजारोहण किया कई मदरसो में भी ध्वजारोहण किया गया नगर के मोहल्ला पठान टोला स्थित मदरसा गुलशन इस्लाम के बच्चों ने दावत ई इस्लामी इंडिया राष्ट्रीय ध्वज के साथ नगर के मुख्य बाजार से एक विशाल रैली निकाली जो तहसील कार्यालय तक पहुंची जहां एसडीम सइ आश्रित शाखमूरी के साथ बच्चों ने सेल्फी ली फोटो खींचे राष्ट्रीय रंग में रंगी हुई मदरसे के बच्चों की रैली देखकर एसडीएम शाखमूरी ने बच्चों की हौसला अफजाई कीl

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!