गुरुग्राम। राष्ट्रीय राजधानी में नए रिंग रोड के रूप में विकसित अर्बन एक्सटेंशन रोड-दो (यूईआर-दो) एवं द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन PM Modi 17 अगस्त को करेंगे। समारोह का आयोजन रोहिणी में हेलीपैड के नजदीक किया जाएगा। उद्घाटन करने से पहले PM Modi रोड शो भी कर सकते हैं।
PM Modi और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति के बीच फोन पर बातचीत, द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा
इसे ध्यान में रखकर तैयारी की जाएगी। समारोह में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित दिल्ली के सभी सांसद के साथ ही गुरुग्राम एवं सोनीपत के सांसद मौजूद रहेंगे।
यूईआर-दो के चालू होने से दिल्ली के भीतर कई इलाकों में ट्रैफिक का दबाव काफी कम हो जाएगा। दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे से एयरपोर्ट की तरफ या गुरुग्राम की तरफ आने वाले वाहन यूईआर-दो से सीधे द्वारका एक्सप्रेसवे पर पहुंच जाएंगे। इससे डेढ़ से दाे घंटे का सफर केवल 20 से 25 मिनट में तय होगा। फिलहाल दिल्ली के विभिन्न इलाकों से होते हुए वाहन एयरपोर्ट या गुरुग्राम की तरफ पहुंचते हैं।
लंबे समय से दिल्ली में नया रिंग रोड बनाने की मांग चल रही थी। इसे देखते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने तीन साल पहले यूईआर-दो बनाने की घोषणा की थी। यह भी कहा था कि वर्ष 2025 में चालू कर दिया जाएगा। घोषणा के अनुरूप ही इसे इस साल चालू किया जा रहा है।
यूईआर-दो दिल्ली के अलीपुर में दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे से शुरू होकर द्वारका में यशोभूमि तक है। यशोभूमि में यह द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ा है। द्वारका एक्सप्रेसवे की न केवल सीधी कनेक्टिविटी एयरपोर्ट से है बल्कि यह दिल्ली-जयपुर हाईवे से सीधे जुड़ा है। दिल्ली-जयपुर हाईवे से केएमपी एक्सप्रेसवे, गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे, गुरुग्राम-सोहना हाईवे सीधे जुड़ा है।
उद्घाटन करने से पहले PM Modi रोड शो भी कर सकते हैं
PM Modiगुरुग्राम-सोहना हाईवे से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे जुड़ा है। इस तरह यूईआर-दो के चालू होने के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में आना-जाना काफी आसान हो जाएगा। द्वारका एक्सप्रेसवे दो भाग में बांटकर बनाया गया है। गुरुग्राम भाग का उद्घाटन प्रधानमंत्री पिछले साल कर चुके हैं। दिल्ली भाग का काम बच गया था जो दो महीने पहले पूरा हो गया।

