अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun News: बरेली जा रही पैसेंजर ट्रेन से गिरकर युवक की मौंत, पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया शव  

On: October 22, 2026 2:27 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun News: बरेली जा रही पैसेंजर ट्रेन से गिरकर युवक की मौंत, पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया शव  

बदायूं।बरेली-कासगंज रेलमार्ग पर आज गुरुवार दोपहर बरेली जा रही पैसेंजर यात्री रेलगाड़ी से गिर कर एक व्यक्ति की मौत हो गई।यात्री गेट पर बैठा था और किसी तरह नीचे जा गिरा।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा है और उसकी शिनाख्त में जुट गई है।
गुरुवारकी दोपहर कासगंज से चल कर यात्री पैसेंजर रेलगाड़ी बरेली की ओर जा रही थी।बताते है कि रेलगाड़ी के दरवाजे पर बैठा यात्री शेखूपुर हाल्ट स्टेशन से आगे अचानक दरवाजे से नीचे जा गिरा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे पर मची चीख-पुकार पर चालक ने रेलगाड़ी रोक बदायूं स्टेशन मास्टर को सूचना दी जिसके बाद पुलिस पहुंची और शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए मगर सफलता न मिलने पर शव को पीएम हेतु मोर्चरी में रखवा दिया।पुलिस शव की पहचान कराने में जुट गई है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply