चंडीगढ़। Haryana सरकार ने तत्काल प्रभाव से दो आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विजयेंद्र कुमार को हरियाणा सैनिक एवं अर्ध-सैनिक कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
Haryana में शुरू होगा एग्रीस्टैक सेल, तेज़ होगी डिजिटल फसल सर्वे और किसान रजिस्ट्री की प्रक्रिया : डॉ. सुमिता मिश्रा
वह पहले से ही सहकारिता विभाग और कार्मिक (नियुक्ति) विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं। साथ ही, वे प्रस्तावित हरियाणा आय वृद्धि बोर्ड के ओएसडी भी हैं।
Haryana दुष्मंता कुमार बेहरा को हरियाणा के राज्यपाल का सचिव नियुक्त किया गया
दुष्मंता कुमार बेहरा को हरियाणा के राज्यपाल का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, उनके पास विकास एवं पंचायत विभाग के महानिदेशक और सचिव का कार्यभार भी रहेगा।

