अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

आज बेंगलुरु दौरे पर रहेंगे PM Modi, वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

On: August 10, 2025 8:35 AM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

बेंगलुरु। PM Modi रविवार को बेंगलुरु-बेलगावी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। वह बेंगलोर मेट्रो की बहुप्रतीक्षित येलो लाइन को भी जनता को समर्पित करेंगे।

PM Modi की वैश्विक सक्रियता : एससीओ बैठक में चीन का स्वागत और पुतिन की भारत यात्रा की तैयारी

 

 

सुबह 10 बजे बेंगलुरु (शहर) रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे PM Modi

सुबह साढ़े 10 बजे एचएएल हवाईअड्डे पर उतरने के बाद प्रधानमंत्री केएसआर बेंगलुरु (शहर) रेलवे स्टेशन जाएंगे, जहां वे केएसआर बेंगलुरु-बेलगावी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

PM Modi इस ट्रेनों को भी दिखाएंगे हरी झंडी
वह अमृतसर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा और अजनी (नागपुर)-पुणे के बीच दो और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी डिजिटल माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद वह आरवी रोड (रागीगुड्डा) मेट्रो स्टेशन जाएंगे और येलो लाइन जनता को समर्पित करेंगे।

प्रधानमंत्री इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्टेशन तक मेट्रो में सफर भी करेंगे
PM Modi इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्टेशन तक मेट्रो में सफर भी करेंगे। इसके बाद मोदी अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइआइटी) बेंगलुरु के सभागार में बेंगलुरु मेट्रो चरण- तीन की आधारशिला रखेंगे और आरवी रोड (रागीगुड्डा) से बोम्मासंद्रा स्टेशन तक येलो लाइन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह एचएएल हवाईअड्डे जाएंगे और दोपहर दो बजकर 45 मिनट पर दिल्ली वापस आ जाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!