Uttarakhand weather : उत्तराखंड के 9 जिलों में शुक्रवार को कहीं-कहीं तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तरकाशी, देहरादून समेत अन्य जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बीते दो-तीन दिनों की मूसलाधार बारिश के बाद गुरुवार को मौसम में थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन धूप के कारण उमसभरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया।
Uttarakhand weather : धूप के साथ तेज गर्मी, रेस्क्यू कार्य में आई तेजी
गुरुवार को मौसम साफ होते ही उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाई गई। वहीं, देहरादून में भी धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक रहा। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में तीव्र बौछारें भी देखने को मिलीं। मौसम विभाग की नई चेतावनी से एक बार फिर चिंताएं बढ़ गई हैं।
Uttarakhand weather : तीन धामों की यात्रा स्थगित, यमुनोत्री पर आंशिक अनुमति
खराब मौसम और रास्तों में रुकावटों के कारण केदारनाथ, बद्रीनाथ और गंगोत्री धाम की यात्रा स्थगित कर दी गई है। वहीं यमुनोत्री धाम के लिए केवल छोटे वाहनों को ही जाने की अनुमति दी जा रही है। प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि फिलहाल यात्रा करने से बचें। बद्रीनाथ हाईवे का 30 मीटर हिस्सा पीपलकोटी से आगे बह गया है, जिससे हेमकुंड साहिब की यात्रा भी रोकी गई है।
Uttarakhand धराली हादसा: 274 लोगों को बचाया गया, राहत कार्य में जुटे 814 रेस्क्यू कर्मी
Uttarakhand weather : भूधंसाव और बिजली गिरने का खतरा, अगले दो दिन भारी
गंगोत्री धाम की यात्रा भी धराली में हुई आपदा के कारण बाधित है और फिलहाल दोबारा शुरू होने की संभावना नहीं दिख रही। वहीं यमुनोत्री हाइवे पर भूधंसाव के चलते बड़े वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज देहरादून, चमोली, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर समेत कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। अगले दो दिन मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है।

