अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- गर्भवती गाय की हत्या के मामले में पुलिस ने नगर मंत्री के प्रार्थना पत्र पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध किया मामला दर्ज

On: August 7, 2025 9:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*गर्भवती गाय की हत्या के मामले में पुलिस ने नगर मंत्री के प्रार्थना पत्र पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध किया मामला दर्ज*

“सोमवार की रात अज्ञात लोगों ने एक गर्भवती घुमंतू गाय की भाला मार कर की थी हत्या “

सहसवान (बदायूं) :-  राष्ट्रीय बजरंग दल के नगर मंत्री गौरव माहेश्वरी पुत्र शिव कुमार ने थाना कोतवाली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांतीय गौ रक्षा प्रमुख वीकेंद्र शर्मा ने उन्हें फोन करके बताया की ग्राम खंदक के जंगल में एक गोवंशीय पशु की हत्या कर दी गई है जानकारी मिलने पर मैं मौके पर पहुंचा तो देखा खेत में एक गाय का रक्त रंजित शव पड़ा हुआ है देखने पर प्रतीत होता है कि उसकी किसी अज्ञात युवक ने भाला मारकर हत्या कर दी है गाय की हत्या की जानकारी उप मुख्य पशु चिकित्सा धिकारी डॉक्टर कर्मवीर राज को दी गई तो वह भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मृतक गाय का चिकित्सीय परीक्षण किया परीक्षण के दौरान गाय के पेट में एक भ्रूण भी मिला जिससे गाय गर्भवती थी । गौरव के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अज्ञात लोगों की विरुद्ध गाय की हत्या करने का मामला अपराध संख्या 336 धारा 325 तथा 11/5 गो हत्या एवं पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज जांच प्रारंभ कर दी है।

उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर कर्मवीर राज सिंह ने मृतक गाय की परीक्षण की रिपोर्ट सील कर बंद लिफाफे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदायूं को भेज दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!