अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- नाम बदलकर हाई स्कूल की परीक्षा की उत्तीर्ण, प्रधानाचार्य ने छात्र के विरुद्ध धोखाधड़ी की धाराओं में अपराध कराया पंजीकृत,

On: August 3, 2025 9:31 PM
Follow Us:
---Advertisement---

नाम बदलकर हाई स्कूल की परीक्षा की उत्तीर्ण,

प्रधानाचार्य ने छात्र के विरुद्ध धोखाधड़ी की धाराओं में अपराध कराया पंजीकृत,

बदायूं: बदायूं जनपद के थाना कादर चौक क्षेत्र के गड़ी बाबा मुन्नालाल मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्राचार्य डिक्शन लाल ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया जिला विद्यालय निरीक्षक बदायूं के पत्रांक संख्या 5773 दिनांक 29 अक्टूबर 2024 को प्राप्त हुआ था जिसमें मुख्यमंत्री आइजीआरएस पोर्टल 4325 26 ऑब्लिक 2024 मैं किसी व्यक्ति द्वारा शिकायत की गई थी की प्रमोद कुमार एवं प्रमोद राठौड़ पुत्र प्रेमचंद निवासी अहमदनगर द्वारा एक ही नाम के व्यक्ति द्वारा जिसकी माता का नाम रामादेवी है ने अपना नाम बदलकर अलग-अलग स्थान के इंटर कॉलेज से हाई स्कूल माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की परीक्षा उत्तीर्ण की है जो गलत है जिला विद्यालय ने मामले की दो सदस्य कमेटी गठित कर रिपोर्ट कार्यालय को भेजने की निर्देश दिए गए दो सदस्य जांच टीम द्वारा प्रमोद कुमार एवं प्रमोद राठौड़ नाम से दो विद्यालयों में अलग-अलग वर्षों में नाम बदलकर माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण करना पाया गया जो नियम विरुद्ध है जांच में प्रमोद कुमार एवं प्रमोद राठौर पिता का नाम प्रेमचंद पाया गया।

प्रधानाचार्य ने जांच आख्या रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक को भेज दी जिसमें प्रमोद कुमार एवं प्रमोद राठौड़ दोषी पाए गए जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश पर प्रधानाचार्य ने थाना कादर चौक में नाम बदलकर परीक्षा देने के आरोपी प्रमोद कुमार एवं प्रमोद राठौर पुत्र प्रेमचंद निवासी अहमद नगर के विरुद्ध धोखाधड़ी की धाराओं में मामले की रिपोर्ट दर्ज करायी है।

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है तथा विद्यालय से जारी प्रमोद कुमार एवं प्रमोद राठौर के नाम से माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड हाई स्कूल का वर्ष 2015 में जारी अंक पत्र इलाहाबाद बोर्ड को वापस कर दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!