अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana Weather : कुछ ही घंटों में भारी बारिश की संभावना, इन इलाकों में रहें सतर्क

On: August 2, 2025 12:16 PM
Follow Us:
Haryana Weather
---Advertisement---

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, नूंह और पलवल जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही फ्लैश अलर्ट भी जारी हुआ है, जिसमें हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में मौसम बिगड़ने की चेतावनी दी गई है।

Haryana Weather : भारी बारिश की संभावना, कई इलाकों में सुबह से शुरू हुई बारिश

इन जिलों और आस-पास के क्षेत्रों में सुबह 8:30 बजे तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। हिसार में सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है जबकि चरखी दादरी में हल्की बूंदाबांदी जारी है। मौसम के इस बदलाव ने लोगों की दिनचर्या और यातायात दोनों को प्रभावित किया है।

Haryana Weather :  बरसात का आंकड़ा सामान्य से ऊपर, 5 अगस्त तक रहेगा खराब मौसम

हरियाणा में अब तक सामान्य से 27% अधिक बारिश दर्ज की गई है। 1 अगस्त तक जहां 208.8 मिमी औसत बारिश होनी चाहिए थी, वहीं अब तक 264.5 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने 3, 4 और 5 अगस्त तक लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया है। 3 अगस्त को बारिश का यलो अलर्ट रहेगा।

 

Haryana: CET में बना रिकॉर्ड, 90 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल; रविवार को फिर होगी परीक्षा

Haryana Weather : आने वाले दिनों में किन जिलों में बरसेगा पानी?

4 अगस्त को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 50% से 75% तक बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 5 अगस्त को सिरसा को छोड़ बाकी सभी जिलों में बारिश की संभावना है, और कुछ जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!