अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

कलह बनी काल: झगड़े के दौरान धक्का लगने से ददिया सास की मौत,

On: July 31, 2025 4:19 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कलह बनी काल: झगड़े के दौरान धक्का लगने से ददिया सास की मौत,

आहत होकर बहू ने भी फंदे से लटककर दे दी जान,,दो महिलाओं की मौंत से घर में मचा कोहराम

पूरा मामला बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव नगला डल्लू का है।

बदायूं।बिल्सी थाना क्षेत्र के नगला डल्लू गांव में घरेलू कलह में दो महिलाओं की जान चली गई।जिससे परिवार में कोहराम मच गया। झगड़े के दौरान बीचबचाव करने गईं दादी सास धक्का लगने से गिर गईं,जिससे उनकी मौत हुई। इससे आहत बहू ने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

नगला डल्लू निवासी जयवीर ने बताया कि बुधवार शाम छह बजे उनके भतीजे दीपक और उसकी पत्नी सपना में झगड़ा हो रहा था। दादी गंगा देवी बीचबचाव करने पहुंच गईं। आरोप है कि इसी दौरान धक्का लगने से वह जमीन पर गिर गईं। इससे उनकी मौत हो गई। गंगा देवी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। रातभर परिजन रोते बिलखते रहे।सपना भी दादी सास की मौत से आहत हो गई।

परिजनों ने दरवाजा तोड़कर नीचे उतारा:-वह बृहस्पतिवार तड़के अपने कमरे में गई और दरवाजा बंदकर कर वह फंदे से लटक गई। कुछ देर बाद परिजन वहां पहुंचे। उनको कमरा अंदर से बंद मिला। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर सपना को फंदे से नीचे उतरा और उसे लेकर बिल्सी के एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने सपना को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी पाकर बिल्सी थाने के इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। दीपक की शादी वर्ष 2021 में सपना हुई थी। दो महिलाओं की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply