बिल्सी में महिला को मक्का के खेत में पड़ा मिला ड्रोन जैसा खिलौना..
बिल्सी।क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग में सोमवार शाम खेत में मक्का काट रही महिला को एक ड्रोन जैसा खिलौना पड़ा मिला।पूर्व प्रधान महिला को ड्रोन के साथ थाने लेकर पहुंचे।पुलिस की जांच में वह ड्रोन नुमा खिलौना निकला।पुलिस ने ग्रामीणों को अफवाहों से जागरूक रहने की सलाह दी है।

सोमवार शाम इसी तरह की अफवाह से बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग में हड़कंप मच गया। गांव निवासी अनारकली खेत में मक्का की फसल काट रहीं थी। इसी बीच उन्हें एक ड्रोन जैसे उपकरण मिला। जिसे देख वह हैरान रह गईं। उस उपकरण में रंगी बिरंगी लाइटें भी जल रहीं थी। इस जानकारी पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गांव के पूर्व प्रधान भुवनेश भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने उस ड्रोन को उठाकर देखा तो वह असमंजस में पड़ गए।इसके बाद वह ड्रोन को लेकर थाने पहुंचे।जहां उस उपकरण की पुलिस ने जांच की।जिसमें वह ड्रोन की तरह एक खिलौना निकला।इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया की, महिला को ड्रोन जैसा दिखने वाला बच्चों का खिलौना है।उसकी जांच की गई है।
रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

