अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

रात में चोर आने का मचा शोर,,हड़बड़ी में छत पर भागे युवक की नीचे गिरकर मौत..

On: July 30, 2025 6:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रात में चोर आने का मचा शोर,,हड़बड़ी में छत पर भागे युवक की नीचे गिरकर मौत..

बदायूं।फैजगंज थाना क्षेत्र के गांव सिसरका में सोमवार रात चोर आने का शोर मच गया।शोर सुनकर हड़बड़ी में छत पर भागे एक युवक की नीचे गिरने से मौत हो गई।परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।उसका अंतिम संस्कार कर दिया।एसओ रामेंद्र सिंह ने बताया कि थाने पर इस तरह की घटना की जानकारी नहीं है।सिसरका गांव निवासी नीरज कुमार (32) सोमवार रात घर की छत पर सो रहे थे।उनके साथ पत्नी ममता, बेटा कार्तिक, अभिषेक व अबी उर्फ गोलू सो रहे थे।रात करीब दो बजे गांव में चोर आने का शोर मच गया।शोर सुनकर नीरज अचानक उठे।छत पर बाउंड्री न होने की वजह से वह नीचे सड़क पर गिर गए।इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई।

परिवार में मचा कोहराम:-परिवार के लोग उन्हें उठाने नीचे पहुंचे तो वह खून से लथपथ थे।गंभीर रूप से घायल नीरज को लेकर निकट के अस्पताल पहुंचे।जहां से डॉक्टर ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।परिजन उन्हें मुरादाबाद के एक अस्पताल में ले गए।जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।मंगलवार को पुलिस ने बगैर पुलिस कार्रवाई के युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने बताया कि नीरज मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते थे।पत्नी ममता का रो-रोकर बुरा हाल था तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply