अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूं में भाजपा नेता की निर्मम हत्या,ईंट से कुचला गया सिर,शव की हालत देख सन्न रह गए लोग

On: July 30, 2025 6:03 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूं में भाजपा नेता की निर्मम हत्या,ईंट से कुचला गया सिर,शव की हालत देख सन्न रह गए लोग

हत्याकांंड की सूचना पर पहुंची पुलिस,हत्यारों की तलाश में जुटी

बदायूं।बिनावर थाना क्षेत्र के गांव विजलनगला में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की निर्मम हत्या कर दी गई। वह मंगलवार रात अपने बेटे की जगह ओवरहेड टैंक की रखवाली करने गए थे।आज बुधवार सुबह भाजपा नेता का शव ओवरहेड टैंक परिसर के गेट पर पड़ा मिला। उनका सिर ईंट से कुचला गया है।शव की हालत देखकर लोग सन्न रह गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।फॉरेंसिक टीम में घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है।

गांव विजयनगला निवासी सुरेश चंद्र गुप्ता (58 वर्ष) भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के साथ ही किसान यूनियन के नेता थे। उनके दो बेटे राहुल व निर्दोष हैं। राहुल गांव के ओवरहेड टैंक पर चौकीदार है। मंगलवार को राहुल एक रिश्तेदारी में गया था। वह अपने पिता सुरेश चंद्र गुप्ता को ओवरहेड टैंक पर जाने के लिए कह गया था।

धारदार हथियार से भी किए गए वार:-परिजनों के मुताबिक भाजपा मंडल अध्यक्ष रात नौ बजे खाना खाने के बाद ओवरहेड टैंक परिसर में सोने के लिए चले गए थे। देर रात किसी ने उनकी ईंट से सिर पर कुचलकर हत्या कर दी। उनके शरीर पर धारदार हथियार से भी वार किए गए हैं।बुधवार सुबह सात बजे टहलने निकले लोगों ने ओवरहेड टैंक परिसर के गेट पर उनका रक्तरंजित शव पड़ा देखा। घटनास्थल पर खून से सनी ईंट के टुकड़े मिले हैं।सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अशोक कुमार कंबोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद फॉरेंसिक टीम बुलाई गई।फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए हैं।परिजनों की पूछताछ में हत्या के पीछे का कारण साफ नहीं हो सका है।पुलिस हत्याकांड की जांच में जुट गई है।बिनावर इंस्पेक्टर अशोक कुमार कंबोज ने बताया कि भाजपा नेता की हत्या हुई है।जांच की रहा रही है।तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply