अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

खिलौना उड़ाकर फैलाई जा रही अफवाह, बरेली-बदायूं में पुलिस के हाथ लगे ‘ड्रोन’,जांच में सामने आई हकीकत

On: July 29, 2025 8:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---

खिलौना उड़ाकर फैलाई जा रही अफवाह, बरेली-बदायूं में पुलिस के हाथ लगे ‘ड्रोन’,जांच में सामने आई हकीकत

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों ड्रोन उड़ने का शोर मच रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत और कौतूहल है, लेकिन हकीकत में यह सिर्फ अफवाह है। बरेली से इस तरह के मामले सामने आए हैं।पुलिस के मुताबिक मेड इन चाइना लिखे खिलौना ड्रोन से कुछ जगह शातिरों ने लोगों को डराने का काम किया है। जिले के कुछ हिस्सों में इसी तरह के खिलौना ड्रोन मिले हैं, जिनमें न कोई कैमरा और न रिकॉर्डिंग है।सिर्फ लाइट लगी है, जो रात में चमकती है।उधर बदायूं जिले में मक्का काट रही महिला को भी खेत में खिलौना ड्रोन पड़ा मिला।पूर्व प्रधान महिला को ड्रोन के साथ बिल्सी थाने लेकर पहुंचे।पुलिस की जांच में वह ड्रोननुमा खिलौना निकला।पुलिस ने अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें।

बरेली शहर से सटे इलाकों व ग्रामीण क्षेत्रों में रातभर ड्रोन उड़ने का शोर मच रहा है। सोमवार सुबह अफवाह को उस वक्त और बल मिला, जब फतेहगंज पश्चिमी के मड़ौली गांव में एक मकान की छत पर ड्रोन जैसा खिलौना पड़ा मिला।पुलिस जांच में पता लगा कि यह ड्रोन नहीं, खिलौना है। ई-कॉमर्स साइट पर उसकी कीमत 863 रुपये निकली। उसमें कैमरा भी नहीं था। यह रिमोट एक्सेस से 300 मीटर तक जा सकता था। बैटरी बैकअप भी केवल पांच मिनट का था। एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा ने बताया कि बैटरी डिस्चार्ज होने से यह गिरा होगा। यह किसी खुराफाती की करतूत है, जिसका पता लगाया जा रहा है।किला थाने के बाकरगंज से भी इसी तरह का मामला सामने आया है। बाकरगंज चौकी प्रभारी वकार अहमद ने बताया कि ग्रामीणों ने ड्रोन मिलने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां एक खिलौना मिला। यह रिमोट से उड़ाया जा सकता है।लोग इसे ड्रोन समझ रहे थे, जबकि ऐसा कुछ नहीं है। कुछ अराजतत्व अफवाह फैला रहे हैं, जिनको जल्द पकड़ा जाएगा।बदायूं में महिला को खेत में मिला ड्रोन:- जिले में पिछले कई दिनों से ड्रोन उड़ने की अफवाह फैल रही है। इससे ग्रामीण ही नहीं बल्कि शहरवासियों में भी दहशत का माहौल बना हुआ। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग में सोमवार शाम इसी तरह की अफवाह से लोगों में हड़कंप मच गया। गांव निवासी अनारकली खेत में मक्का की फसल काट रही थी।इसी दौरान उन्हें एक ड्रोन जैसे वस्तु मिली, जिसे देख वह हैरान रह गईं।जानकारी पर लोगों की भीड़ जुट गई।गांव के पूर्व प्रधान भुवनेश मौके पर पहुंचे। उन्होंने उस ड्रोन को उठाकर देखा तो वह भी असमंजस में पड़ गए।इसके बाद ड्रोन को थाने लाया गया। जहां पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि वह ड्रोन नुमा खिलौना है।इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि महिला को उपकरण मिला है। वह ड्रोन जैसा दिखने वाला बच्चों का खिलौना है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply