सड़क दुर्घटना में मृतक सगे बहन भाइयों के शवो का परिजनो ने देर रात सुकुर्रा गंगा घाट पर किया अंतिम संस्कार,
पीड़ित परिजनों के घर रिश्तेदारों का लगा रहा तांता,
सहसवान (बदायूं) सड़क दुर्घटना में मृतक सगे बहन-भाई के पीएम परीक्षण के बाद मिले शवो का परिजनो ने देर रात शुकर्रा गंगा घाट पर उनके पिता ने दोनों बच्चों को अलग-अलग गंगा घाट के किनारे गड्ढा खोदकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोनों बच्चों को जब अंतिम संस्कार किया जा रहा था लोगों के आंसू रोकने का नाम नहीं रह रहे थे चारों तरफ मायूसी हुई थी।

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे दोनों बच्चों के शवो को चिकित्सीय पैनल ने परीक्षण करने के बाद देर से दोनों के शबो को परिजनों को सौंप दिया परिजन शब लेकर अपने पैतृक आवास पहुंचे जहां माहौल और गमगीन हो गया परिजन तथा ग्रामीण वासी बच्चों के शवों को देखकर दहाडे मार कर रोने लगे चारों तरफ से रोने की आवाज आ रही थी।परिजन दोनों बच्चों के शवों को लेकर ग्रामीण परिजनों के साथ देर रात शुकर्रा गंगा घाट पर पहुंचे जहां दोनों बच्चों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

