अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सड़क दुर्घटना को अंजाम देने वाले चार पहिया वाहन चालक के विरुद्ध पिता ने रिपोर्ट कराई दर्ज,

On: July 29, 2025 7:24 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सड़क दुर्घटना को अंजाम देने वाले चार पहिया वाहन चालक के विरुद्ध पिता ने रिपोर्ट कराई दर्ज,

पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार कार चालक की तलाश प्रारंभ की,

सहसवान(बदायूं) बदायूं मेरठ राज्यमार्ग पर शासनदेशों के बावजूद सोमवार को विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने गए दो सगे बहन भाई तथा एक चचेरी बहन को विपरीत दिशा से आ रहे एक चार पहिया वाहन चालक ने जबरदस्त टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।जिसमें सगे बहन भाई की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि चचेरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई घटना को अंजाम देने वाला कार चालक भागने में सफल हो गया मृतक बहन भाई के पिता ने चार पहिया वाहन चालक के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज,पुलिस घटना को अंजाम देने वाले वाहन चालक की तलाश कर रही है।

ज्ञात रहे थाना कोतवाली जरीफ नगर क्षेत्र के ग्राम फिरोजाबाद नरोटा मजरा काकशी निवासी प्रेमपाल पुत्र यादराम का 11 वर्षीय पुत्र अंकित 12 वर्षीय पुत्री अंशु तथा उनकी 14 वर्षीय भतीजी खुशबू पुत्री महिपाल सोमवार को 7:30 बजे के लगभग ग्राम चंदनपुर के अभिषेक मेमोरियल विद्या मंदिर में एक ही साइकिल पर बैठकर पढ़ने के लिए गए थे जहां छुट्टी होने पर वह साइकिल से ही अपने घर वापस लौट रहे थे की बदायूं मेरठ राज्य मार्ग पर स्थित सिलहरी मंदिर के सामने पीछे से आ रहे तीव्र गति से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने घर वापस लौट रहे बच्चों की साइकिल में जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे दो बच्चे सगे बहन भाई तथा चचेरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।जबकि दो सगे बहन भाइयों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई पुलिस तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची जहां चिकित्सक ने गंभीर चोट लगने पर सगे बहन भाइ को मृतक घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल खुशबू को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया पुलिस ने मृतक सगे बहन भाइयों के शब को शील कर पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।पीएम हाउस पर चिकित्सा पैनल ने दोनों बहन भाइयों के शव का परीक्षण करने के बाद परिजनों को शव सौंप दिए।

सड़क दुर्घटना में मृतक सगे बहन भाइयों के पिता प्रेमपाल पुत्र याद राम की थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका 11 वर्षीय पुत्र अंकित 12 वर्षीय पुत्री अंशु भतीजी 14 वर्षीय खुशबू के साथ विद्या मंदिर में पढ़ने के लिए गए थे जहां विद्यालय बंद होने पर वह पैदल ही अपने घर वापस लौट रहे थे कि जैसे ही वह सिलहरी मंदिर के सामने कट पर अपने घर जाने वाले मार्ग के लिए मुड़े पीछे से आ रहे बोलेरो कार संख्या यूपीसीबाई 1810 चालक ने तेज गति से पैदल चल रहे बच्चों में जबरदस्त टक्कर मारकर घायल कर दिया जिसमें मेरे पुत्र अंकित पुत्री अंशु की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल भतीजी खुशबू का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।पुलिस ने प्रेमपाल सिंह के प्रार्थना पत्र पर घटना को अंजाम देने वाले वाहन चालक के विरुद्ध अपराध संख्या 327 धारा 281, 106,125, में मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।मामले की जांच उपनिरीक्षक कमलेश सिंह कर रहे हैं।

रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply