अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news:-अखिल भारतीय वैश्य महिला कुटुंब बदायूं के तत्वावधान में वृहत स्तर पर तीज महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया,  महोत्सव में नृत्य, भजन,सावन गीत,नाटिकायें,मलहार प्रस्तुतियों के साथ आकर्षक शिव विवाह की झलकियों ने मनमोहा लिया,

On: July 26, 2025 9:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---

अखिल भारतीय वैश्य महिला कुटुंब बदायूं के तत्वावधान में वृहत स्तर पर तीज महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया,

महोत्सव में नृत्य, भजन,सावन गीत,नाटिकायें,मलहार प्रस्तुतियों के साथ आकर्षक शिव विवाह की झलकियों ने मनमोहा लिया,

(बदायूं से समर इंडिया के लिए जय किशन सैनी की रिपोर्ट)

बदायूं: अखिल भारतीय वैश्य महिला कुटुंब बदायूं के द्वारा पर्ल बैकटहाल में वृहत स्तर पर तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। संस्था की संस्थापिका लिलीपुट स्कूल की डायरेक्टर डॉ. प्रतिभा गुप्ता व अध्यक्ष डॉ. ममता नौगरैया के सानिध्य में कार्यक्रम की रुपरेखा को गति प्रदान की गयी। डॉ प्रतिभा गुप्ता ने बताया कि तीज महोत्सव का कार्यक्रम लगातार काफी वर्षों से मनाया जा रहा है जिसमें उत्तरोत्तर सौन्दर्य वृद्धि होती जा रही है ।इस कार्यक्रम के द्वारा हम अपनी भारतीय संस्कृति व सभ्यता को जागृत करते हैं जिससे भारतीय संस्कृति बस सभ्यता बरकरार बनी रहे।

डॉ ममता नौगरैया ने कहा तीज का महत्व प्रदर्शित करता वैश्य महिला कुटुंब का यह कार्यक्रम हमें प्रेरणा देता है। अपनी प्रतिभाओं को उजागर करने का मार्ग प्रशस्त करता है हमारा यह कार्यक्रम।

विशिष्ट अतिथि वर्षा यादव (जिला पंचायत अध्यक्ष), विमलेश गुप्ता ( सदर विधायक पत्नी), दीपमाला गोयल,पूनम अग्रवाल (उझानी चेयरमैन ),प्रीति गुप्ता (अखिल भारतीय वैश्य समाज प्रदेश अध्यक्ष), शोखी अग्रवाल (बरेली शाखा),बिदु जी,आभा गोयल (जी डी गोयनका डायरेक्टर)नीना गुप्ता जी आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

युवा इकाई से डॉ दीप्ति जोशी गुप्ता,पूनम रस्तोगी, दीप्ति दीपांक रस्तोगी ,राधा वैश्य,शिल्पी बंसल , पूजा शलभ , एकता गुप्ता आदि की विशेष सहयोग भूमिका रही।

कार्यक्रम में पूनम रस्तोगी को जिला महामंत्री एवं शिल्पी बंसल को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।जिसका निर्वहन इसी कार्यक्रम से प्रारंभ हो गया।

तीज महोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ पंचमुखी दीये की आरती से किया गया।सुनीता अग्रवाल , पूनम विमल, रमा गुप्ता,डॉ गार्गी बुलबुल , रश्मि गुप्ता,गीता गुप्ता, दीप्ति गुप्ता,मिंटी ,मधुरिमा ,संगीता माहेश्वरी,मीरा , शुभ्रा माहेश्वरी प्रीती वैश्य, मधु, सरिता, सोनिया आदि रहीं।

नृत्य प्रस्तुति मे मन मोहने वाली रहीं -गौरी बंसल,नेहा गुप्ता प्रिया रस्तोगी ,दीप्ति दीपांक रस्तोगी ,सोनिया, वर्षा वर्मा ,डा. मेघा अग्रवाल,शेफाली गुप्ता,अंजलि महाजन,डॉली गुप्ता ,कृतिका रस्तोगी,सलोनी और प्रिया ,नेहा और कल्पना ,मुस्कान गुप्ता ।

भजन में नीता गुप्ता,पूनम गुप्ता ,गीता गुप्ता-सावन गीत,रूपम गुप्ता-भजन,रमा गुप्ता की गायन प्रस्तुति रहीं।

बाल-प्रस्तुति में वैभवी विजय गुप्ता- नृत्य,दिशांगना,आद्या और अरनी,स्वर्णा, मनु गुप्ता,अनिका गुप्ता के नृत्य सराहनीय रहे तो तेजस्विनी रस्तोगी के इंस्ट्रुमेंट प्लेइंग द्वारा बाल प्रतिभा का विकास देखने को मिला। बाल प्रस्तुतियों का संचालन नन्हीं गौरी बंसल ने किया।

लघु नाटिका:- डॉ शुभ्रा माहेश्वरी, दीप्ति गुप्ता, पूनम गुप्ता, संगीता माहेश्वरी ने नाटिका द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया।काव्यमय एकल अभिनय द्वारा डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी ने आज की समस्याओं का समाधान बताया। डॉ कमला माहेश्वरी ने एकल अभिनय किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ दीप्ति जोशी गुप्ता व डॉ प्रतिभा गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बदायूं: 48 घंटे में बदायूं पुलिस की बड़ी सफलता लगी हाथ #शादी समारोह से अपहृत मासूम सकुशल बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

सहसवान: अल फरीद मेडिकल सेंटर पर विशाल फ्री मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप लगा 1700 लोगों ने कराया पंजीकरण 430 लोगों की जांच की गई

सहसवान: पिता ही निकला पुत्र का कातिल, जुए शराब की लत ने पिता को बनाया कातिल*

सहसवान: घर आया पड़ोसी का रिश्तेदार नाबालिक को लेकर हुआ फरार

सहसवान: मिजाज दो युवक मध्य रात्रि घर में घुसे युवती को अकेला पाकर करने लगे छेड़छाड़ #युवती ने मचा दिया शोर, चोर सर पर पैर रखकर मोबाइल छोड़कर भागे#

सहसवान : शराब के पैसे ना देने पर घर में घुसकर परिजनों के साथ की मारपीट परिजन गंभीर रूप से घायल #दो सगे भाइयों पिता सहित तीन लोगों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज#

Leave a Reply