अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूँ हादसा: ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज,पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

On: July 26, 2025 3:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूँ हादसा: ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज,पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

घटनाक्रम को लेकर पुलिस कर रही है हर पहलू पर जांच

उझानी।कांवड़िया अंकित की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्टमॉर्टम के बाद अंकित का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया।भुता थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर निवासी कांवड़िया अंकित की जिस ट्रैक्टर- ट्रॉली की टक्कर से मौत हुई है, उसे बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव दावीखेड़ा निवासी लल्ला बाबू पुत्र मोहनलाल चला रहा था।अंकित के पिता नरेंद्र की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चालक लल्ला बाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।घटनाक्रम को लेकर पुलिस की पहलू पर जांच भी जा रही है।जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ट्रैक्टर- ट्रॉली को फूंके जाने पर पुलिस कर्मियों ने सबसे पहले कछला प्वाइंट पर मौजूद दमकल बुला ली।इसके बाद बदायूं और सहसवान से भी दमकल बुलाई गई। चार दमकलों के अलावा बाइकों के अग्निशमन यंत्रों का भी आग बुझाने में इस्तेमाल किया गया।आग पर पूरी तरह काबू पाने में दमकल कर्मियों को करीब डेढ़ घंटा लगा। इस दौरान कांवड़ियों के अन्य वाहनों को मौके से करीब एक किलोमीटर पहले ही रोके रखा गया थाहालात बेकाबू देख कई थानों की फोर्स बुलाई:-कांवड़ियों की भीड़ ने ट्रैक्टर चालक को बंधनमुक्त नहीं किया तो अफसरों के जरिये आसपास के थाने सिविल लाइंस, मुजरिया और कादरचौक के प्रभारियों के अलावा पीएसी को भी बुला लिया गया। पीएसी के पहुंचने से पहले ही हालात पर काबू पा लिया गया था।वह तो गनीमत रही जो हादसा कांवड़ियों के वाहन से ही हुआ। हादसा अगर रोडवेज बस या फिर ट्रक से होता तो अन्य इलाकों के कांवड़ियों का भी गुस्सा फूट पड़ता।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply