अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हादसे में साथी कांवड़िये की मौत, गुस्साए कांवड़ियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली फूंकी, चालक को पीटा..

On: July 25, 2025 7:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हादसे में साथी कांवड़िये की मौत, गुस्साए कांवड़ियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली फूंकी, चालक को भी पीटा..

तीन थानों की पुलिस व पीएसी ने स्थिति को किया नियंंत्रण,डीएम-एसएसपी ने लिया स्थिति का जायजा  

बदायूं।उझानी क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर गांव बुटला बोर्ड के पास शुक्रवार दोपहर करीब सवा दो बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर एक कांवड़िये की मौत हो गई।हादसे के बाद गुस्साए कांवड़ियों ने दूसरे जत्थे के कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली को डीजे सिस्टम समेत फूंक दिया।चालक व उसके साथी को पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। कांवड़ियों को पकड़कर मारपीट की गई,जिसमें छह कांवड़िया घायल हुए है। दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।घटना के बाद हाईवे पर दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।तीन थानों की पुलिस फोर्स व पीएसी ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण किया।डीएम-एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया।

बरेली के भुता थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर के 25-30 कांवड़िया जल लेकर घर लौट रहे थे।यह सभी कांवड़िया बरेली-मुथरा हाईवे पर बुटला बोर्ड गांव के पास पहुंचने पर सड़क किनारे आराम करने लगे।इसी गांव का अंकित पुत्र नरेंद्र अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली के सामने हाईवे किनारे लेटा हुआ था।तभी कछला की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से सड़क किनार खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी।इससे ट्रैक्टर का पहिया सड़क किनारे लेटे कांवड़िया अंकित (16 वर्ष) के ऊपर चढ़ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।जिस ट्रैक्टर-ट्रॉली से हादसा हुआ।उसमें बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव दादी खेड़ा के 20 से अधिक कावंड़िया सवार थे। हादसे के बाद अंकित के साथी कांवड़ियों में आक्रोश पनप गया।गुस्साए कांवड़ियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को घेरकर उसमें आग लगा दी। ट्रैक्टर-ट्रॉली से उतरकर भागे कांवड़ियों को पकड़कर पीटा गया। वहीं, दादी खेड़ा निवासी ट्रैक्टर चालक लल्ला बाबू पुत्र मोहन लाल व उसके साथी जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव पुन्नापुर निवासी ललित कुमार पुत्र चेतराम को पेड़ से बांधकर जमकर लाठी डंडे बरसाए गए।इकलौता बेटा था अंकित:-ट्रैक्टर ट्रॉली में आग लगने से उसमें रखा सिलिंडर तेज धमाके का साथ फट गया। इससे हाईवे पर अफरातफरी मच गई।मौके पर पुलिस के साथ पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन आग से ट्रैक्टर ट्रॉली व उसमें रखा डीजे सिस्टम जल चुका था।बवाल की स्थिति देख पुलिस ने पीएसी बल को मौके पर बुलाया।काफी मशक्कत के बाद तीन थानों की पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया है।अंकित के शव को पोस्टमॉर्टम को भिजवाया। वहीं,हाईवे पर दो घंटे तक जाम लगा रहा। परिजनों ने बताया कि अंकित हाईस्कूल का छात्र था। वह अपने पिता का इकलौता बेटा था।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply