अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देने बाले दो भाईयों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा..

On: July 24, 2025 5:20 PM
Follow Us:
---Advertisement---

मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देने बाले दो भाईयों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा..

सहसवान।करीब 40 दिन पहले जल जीवन मिशन के कार्य में लगे मजदूर की आत्महत्या मामले में मृतक के दादा की ओर से दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।आरोप है कि उनके पौत्र को ताने दिए और शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।इसके चलते उसने आत्महत्या कर ली।

बरेली के थाना फरीदपुर के गांव लौंगपुर के मजरा केलीपुर निवासी मैकूलाल का कहना है कि गांव के ही कमलाकांत व ओमपाल उसके पौत्र रितिक को जल जीवन मिशन के कार्य में मजदूरी करने के लिए सहसवान के गांव कौल्हार लाए थे। 12 जून की शाम करीब छह बजे कमलाकांत के भाई अर्जुन ने गांव के लोगों को बताया कि रितिक की मृत्यु हो गई है।

सूचना पर मैकूलाल सहसवान जा रहे थे,तभी आरोपियों ने फोन पर पोस्टमॉर्टम हाउस बुलाया।वहां मौजूद पुलिस ने बताया कि पंचनामा भरा जा चुका है।आरोपी और साथ में अन्य लोग पोस्टमॉर्टम हाउस में नहीं मिले। आरोपियों के फोन भी बंद थे। उनका कहना है कि आरोपी उनके पौत्र का शारीरिक व मानसिक रूप से उत्पीड़न करते थे। पौत्र ने उन्हें कई बार फोन पर बताया था कि वह लोग उसकी तनख्वाह नहीं देते और मारपीट कर काम कराते थे।साथ ही कहते हैं कि तू धरती पर बोझ है मर क्यों नहीं जाता। मैकूलाल का आरोप है कि तानों और प्रताड़ना से तंग आकर उसके पौत्र ने आत्महत्या की है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह का कहना था कि मैकूलाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply