अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

जिले में पशु क्रूरता की हदे पार…बेट-बहू ने मिलकर निराश्रित गाय को डंडे से जमकर पीटा

On: July 19, 2025 7:51 PM
Follow Us:
---Advertisement---

जिले में पशु क्रूरता की हदे पार…बेट-बहू ने मिलकर निराश्रित गाय को डंडे से जमकर पीटा

कुंवरगांव पुलिस तहरीर के आधार पर जांच पडताल में जुटी,

बदायूं।जिले में पशु क्रूरता की हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक गाय को बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहा है।घटना के सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है।युवक के पिता ने बेटे और बहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है तहरीर के साथ वीडियो भी पुलिस को सौंपा है।मामला कुंवरगांव थाना क्षेत्र के कालिया काजिमपुर गांव का है।गांव के रहने वाले हरपाल ने पुलिस को तहरीर देकर एक वीडियो भी सौंपा है।वीडियो में साफ दिख रहा है कि गाय को घर में बांधकर बुरी तरह पीटा जा रहा है।

हरपाल ने आरोप लगाया है कि उसका बेटा भानू और बहू मिलकर गांव में घूमने वाली निराश्रित गायों को पकड़ लाते हैं।जब तक गाय दूध देती है, उसे रखते हैं और जब दूध देना बंद हो जाता है,तो गाय को गायब कर देते हैं।आखिर ये गाय कहां जाती हैं, इसका किसी को पता नहीं।हरपाल ने यह भी बताया कि उसने कई बार बेटे-बहू को रोका लेकिन वे नहीं माने।घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।

हरपाल ने आरोप लगाया कि यह सिर्फ एक वीडियो है,असल में यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा है।उधर,कुंवरगांव पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।थाना प्रभारी वेदपाल सिंह ने बताया कि वीडियो की भी गहराई से जांच की जा रही है।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply