रील का भूत या स्टंटबाजी….गंगा में स्टंट करने बाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उझानी। कछला में रेलवे पुल से गंगा में कूदने के स्टंट वीडियो बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया।वह नगर पंचायत कार्यालय में आउटसोर्सिंग कर्मचारी है।

वीडियो वायरल भी हुए।इसके बाद मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंचा। अधिकारियों ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। सीओ डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि आकाश गोताखोर भी है।गिरफ्तारी के बाद आकाश से कोतवाली में पूछताछ की गई। उसने बताया कि स्टंट 20 और 24 जून को किए थे। इसके बाद आकाश ने इंस्टाग्राम से वीडियो डिलीट कर दिए हैं।
स्टंट करने में आकाश को अन्य साथियों का भी सहयोग मिला है।उसने अपने साथियों के नाम भी कछला चौकी के पुलिस कर्मियों को बता दिए हैं।पुलिस अन्य साथियों की भी जानकारी में जुटी है।
रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)
