मोतिहारी: बिहार के Chief Minister Nitish Kumar ने आज कहा कि उनकी सरकार बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
मुजफ्फरपुर दुष्कर्म मामले में चिराग पासवान ने CM Nitish Kumar को लिखा पत्र
Chief Minister Nitish Kumar ने शुक्रवार को मोतिहारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली सरकारों के समय बिहार का वार्षिक बजट केवल 24,000 करोड़ रुपये था, जबकि अब यह तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है और यह अपने आप में प्रगति का प्रमाण है।
उन्होंने बीते दो दशकों में राज्य में हुए व्यापक बदलावों का उल्लेख करते हुए श्री मोदी को बिहार के प्रति विशेष ध्यान और सतत सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
Chief Minister Nitish Kumar ने राज्य और केंद्र सरकार के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की इस यात्रा के दौरान आठ रेल परियोजनाओं, सात सड़क परियोजनाओं और कई अन्य विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया, साथ ही चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
Chief Minister Nitish Kumar की सरकार ने पूरे राज्य में सड़कों और पुलों का जाल बिछाया है
मुख्यमंत्री ने शिक्षा और स्वास्थ्य को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य हुआ है।उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पूरे राज्य में सड़कों और पुलों का जाल बिछाया है। ‘सात निश्चय योजना’ के तहत हर घर में बिजली, पेयजल, शौचालय और सभी बस्तियों को पक्की सड़कों से जोड़ने का कार्य पूरा हो चुका है।

