अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्ष का सूपड़ा साफ होगा – Nityanand Rai

On: July 17, 2025 6:54 PM
Follow Us:
Nityanand Rai
---Advertisement---

मोतिहारी,। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को बिहार के एकदिवसीय दौरे के क्रम में मोतिहारी आने वाले हैं। उनके दौरे को लेकर विपक्ष सवाल उठा रहा है। इसी बीच, केंद्रीय मंत्री Nityanand Rai ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष हताश और निराश है। बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्ष का सूपड़ा साफ होने वाला है।

दिल्ली-गुरुग्राम के बीच जमीन के नीचे बनेगी टनल रोड- Nitin Gadkari

दरअसल, केंद्रीय मंत्री Nityanand Rai बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी के मोतिहारी के दौरे को लेकर यहां पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे से विपक्ष को भय है। कांग्रेस और तेजस्वी यादव का इस साल होने वाले चुनाव में सूपड़ा साफ होने वाला है।

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री बार-बार बिहार आ रहे हैं। अब तक वे 52 बार बिहार आ चुके हैं और इस दौरान उन्होंने न केवल बिहार के विकास की गति बढ़ाई है बल्कि अलग से तीन लाख करोड़ रुपए का प्रावधान भी किया है।”

Nityanand Rai ने कहा कि बिहार के विकास को जो गति मिली है, वह प्रधानमंत्री के सहयोग और मार्गदर्शन में मिली है। विकास योजनाओं को नीतीश कुमार धरातल पर उतार रहे हैं। प्रधानमंत्री जब बिहार आते हैं तब सौगात लेकर आते हैं, फिर भी पता नहीं विपक्ष को क्यों तकलीफ हो रही है। यह तो अच्छी बात है। लेकिन, राजद तो परिवारवादी और भ्रष्टाचारी पार्टी है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में इतनी भीड़ जुटती है कि विपक्ष वाले घबरा गए हैं।

वहीं, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोतिहारी में 7,217 करोड़ रुपए की राशि से विकास योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। वे बिहार की यात्रा कर राज्य के विकास में अभूतपूर्व योगदान करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे।

Nityanand Rai  बिहार के विकास को जो गति मिली है, वह प्रधानमंत्री के सहयोग और मार्गदर्शन में मिली है

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने बिहार को विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। उनके मन में बिहार बसता है और राज्य की जनता उनके प्रेम के लिए आभारी है। प्रधानमंत्री की यात्राओं से बिहार जैसे पिछड़े राज्य के तेज ढांचागत विकास को लगातार ऊर्जा मिली है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply