पत्नी को अस्पताल में दिखाकर मेडिकल से ले रहे थे दवा,
किसी उचक्के ने उनकी जेब से उड़ा लिया पर्स, चोर सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद,
पीड़ित ने अज्ञात चोर के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र निवासी सोहेल नवाज खान पुत्र शमसुद्दीन ने थाना सिविल लाइंस पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह जैन हॉस्पिटल में बाइक से अपनी पत्नी को दिखाकर मेडिकल स्टोर से दवाई खरीद रहे थे की इसी बीच किसी उचक्के ने उनकी जेब में रखा पर्स उड़ा दिया पर्स में उनका आधार कार्ड पैन कार्ड एटीएम कार्ड वोटर कार्ड आदि चोरी कर लिया गया उपरोक्त चोर द्वारा घटना को अंजाम देने की घटना मेडिकल स्टोर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई कैमरे के आधार पर सोहेल नवाज खान ने पुलिस से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करने के लिए फरियाद की जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
