अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

तीसरे दिन भी नहीं लग सका गंगा में बहे हाथरस के युवक का सुराग..

On: July 16, 2025 3:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---

तीसरे दिन भी नहीं लग सका गंगा में बहे हाथरस के युवक का सुराग..

फ्लड पीएसी व गोताखोर गंगा में बहे युवक को हर संंभव कर रहे है तलाश

कछला।तीसरे दिन भी गंगा में बहे हाथरस के छात्र का सुराग नहीं लग सका।हाथरस जिले के चंदपा थानाक्षेत्र के गांव भगना निवासी अभिषेक (18) रविवार की शाम को अपने 25 साथियों के साथ डाक कांवड़ लेकर कछला गंगा घाट पर आया था। उसका जत्था कासगंज की ओर रुका था।रात करीब एक बजे सभी गंगास्नान व जल भरने के लिए गंगा पर गए।

गंगास्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से अभिषेक डूबने लगा। जब तक गोताखोरों को बुलाया गया वह गंगा के तेज बहाव में बह गया।रात होने की वजह से गोताखोर उसकी तलाश नहीं कर सके।सोमवार व मंगलवार को अभिषेक की तलाश के लिए फ्लड पीएसी व गोताखोरों को गंगा में फिर उतारा गया,लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। थाना प्रभारी नीरज मलिक ने बताया कि गोताखोर लगातार प्रयास कर रहे हैं,लेकिन लापता छात्र का सुराग नहीं लग सका है।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply