सांसद आदित्य यादव 15 जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र बदायूँ के दौरे पर,
सांसद प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श कर पार्टी के हितों के लिए फीडबैक लेंगे,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं। समाजवादी पार्टी के बदायूँ लोकसभा क्षेत्र सांसद आदित्य यादव मंगलवार दिनांक 15 जुलाई को एकदिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र बदायूँ आ रहे है। जो शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेगें।
सांसद15 जुलाई अपरान्ह 12 बजे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी प्रतिनिधि मण्डल के साथ ग्राम हरगोविन्दपुर विधानसभा क्षेत्र गुन्नौर जनपद सम्भल पहुंचेगें। जनपद सम्भल के विधानसभा क्षेत्र गुन्नौर ब्लाक जुनावई ग्राम हरगोविन्दपुर निवासी सुखपाल पासी के पुत्र की बारात बोलेरो से जा रही थी जो दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे दूल्हा समेत 8 लोगों की दर्दनाक मुत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते पर सांसद यादव शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेगें।
इसके पश्चात् अपरान्ह 3 बजे विधानसभा क्षेत्र बिसौली के ग्राम करखेडी मजरा मैनपुरी में पंहुचेगें। ग्राम करखेडी मजरा मैनपुरी में मार्ग दुर्घटना में 5 लोगों की दुःखद मृत्यु हो गयी थी। घटना की जानकारी व शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेगें।

