अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

गोली मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने अवैध बंदूक व तमन्चे के साथ रंगे हाथ किया गिरफ्तार,

On: July 10, 2025 8:23 PM
Follow Us:
---Advertisement---

गोली मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने अवैध बंदूक व तमन्चे के साथ रंगे हाथ किया गिरफ्तार,

बदायूं।जनपद के कुंवर गांव थाना क्षेत्र के एक गांव से पुलिस को एक महिला ने सूचना दी कि मेरे जेठ मेरे साथ झगडा कर तमंचे से गोली मारने की धमकी दे रहे हैं,पुलिस जब बताये गये घर पर पहुंची तो पुलिस ने घर से एक अवैध तमंचा व एक अवैध बंदूक बरामद कर रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार किए गए युवक को पुलिस ने अपराध पंजीकृत जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर का है जहां मुसीर , मुसरिफ और कमरूद्दीन तीन भाई हैं।जो बाहर रहकर राजमिस्त्री का कार्य करते हैं उनके पिता अमीर हसन की मृत्यु हो चुकी है बड़े भाई मुसीर का आरोप है कि मुसरिफ पिता के समय का माल जेवर रुपया बांटकर नहीं देना चाहता है जिससे आए दिन झगड़ा होता रहता है।

तीनों भाईयों की बहिन जुमरत की शादी हो चुकी है फिर भी जुमरत यहां आकर मुसरिफ का पक्ष लेती है।इसी बात को लेकर बुधवार को जुमरत और कमरुद्दीन की पत्नी गुलशन में झगड़ा हो गया झगड़ा इतना बड़ गया की दोनों में मारपीट होने लगी।पीआरवी 1284 द्वारा दी गयी सूचना पर थाना कुंवरगाँव पुलिस मौके पर पहुंची तथा मुशर्रफ पुत्र अमीर हसन को मौके पर ही पकड लिया।पकडे गये मुशर्रफ के कब्जे से एक नाजायज तमन्चा 315 बोर व एक नाजायज पौनिया 12 बोर पुलिस को बरामद हुये।
पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करने कर जेल भेज दिया।

रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply