ढाका :Bangladesh के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण द्वारा मानवता के विरुद्ध अपराध के एक मामले में अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ बृहस्पतिवार को औपचारिक रूप से आरोप तय किये गये।
ट्रंप ने bangladesh को दिया तगड़ा झटका, लेकिन भारत को होगा बड़ा फायदा; कैसे टैरिफ के फैसले ने इंडिया की कर दी मौज?
मीडिया में आई खबर के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) ने अपदस्थ प्रधानमंत्री हसीना, पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान और पूर्व पुलिस महानिरीक्षक अब्दुल्ला अल मामून के खिलाफ पिछले साल जुलाई-अगस्त में छात्रों के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों को दबाने के उनके प्रयासों के लिए मानवता के विरुद्ध अपराध का मुकदमा चलाने का आदेश दिया है।
Bangladesh शेख हसीना के खिलाफ बृहस्पतिवार को औपचारिक रूप से आरोप तय किये गये
, मामून ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और मामले में सरकारी गवाह बनने के लिए याचिका दायर की है। खबर के मुताबिक, तीनों में से केवल मामून जेल में हैं। बाकी दो आरोपियों – हसीना और खान – की अनुपस्थिति में मुकदमा चलेगा। पिछले वर्ष अवामी लीग सरकार के अपदस्थ होने के बाद हसीना पांच अगस्त को भारत चली गई थीं।

