पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा गौरक्षा प्रमुख नियुक्त हुए..कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर
बदायूँ।अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक व अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया के निर्देशन में पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा को गौरक्षा प्रमुख ब्रज प्रांंत नियुक्त किया गया।श्री प्रेमी विकेंद्र शर्मा को गौरक्षा प्रमुख बनाए जाने से क्षेत्र की जनता व कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड गई।

आपकों बता दे कि श्री प्रेमी एक लम्बे समय से चोटिल बेजुबानों की निरंतर सेवा करते आ रहे तथा बेजुबानों के लिए एक मसीहा के रूप में बने हुए जो बिना समय गवाएं ही चोटिल हुए गोवंशों व बेजुवानों का उपचार कर रहे है।जिससे जिले में उनकी एक अलग पहचान बनी हुई है।
रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

