अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

ट्रंप ने bangladesh को दिया तगड़ा झटका, लेकिन भारत को होगा बड़ा फायदा; कैसे टैरिफ के फैसले ने इंडिया की कर दी मौज?

On: July 9, 2025 5:25 PM
Follow Us:
Bangladesh
---Advertisement---

नई दिल्ली। Bangladesh : ट्रंप प्रशासन की ओर से जिस तरह टैरिफ पर फैसला लिया जा रहा है, उससे चारों तरफ अनिश्चितता का माहौल है। हालांकि, सोमवार देर रात अमेरिका ने बांग्लादेश की वस्तुओं पर जिस तरह 35 प्रतिशत शुल्क लगाने का एलान कर दिया, उससे भारतीय गारमेंट निर्यातकों को आस जगी है।

Bangladesh से निर्यात की सुविधा पर फैसला संबंधों में समानता के सिद्धांत पर आधारित: भारत

माना जा रहा है कि भारत के साथ कम टैरिफ पर बात बनने से अमेरिका के बाजार में Bangladesh के गारमेंट निर्यात को झटका लगेगा और भारत को फायदा मिलेगा। यही वजह है कि मंगलवार को गारमेंट निर्यात करने वाली भारतीय कंपनियों के शेयर भाव में तेजी देखी गई।

Bangladesh को ट्रंप ने कैसे दिया झटका?

आलोक इंडस्ट्रीज, ट्राइडेंट, रेमंड लाइफस्टाइल, गोकलदास एक्सपोर्ट, केपीआर मिल्स जैसी कंपनियों के शेयर भाव में 3.5 प्रतिशत से 9.5 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। अमेरिका के बाजार में बांग्लादेश सालाना 8.5 अरब डॉलर के गारमेंट का निर्यात करता है और अब बांग्लादेश के गारमेंट पर अधिक शुल्क होने से इस निर्यात में कमी आएगी।

भारत को हो सकता है बड़ा फायदा
Bangladesh के कुल निर्यात में गारमेंट की हिस्सेदारी 85 प्रतिशत की है और बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था में गारमेंट निर्यात की अहम भूमिका है। भारतीय निर्यातकों का कहना है कि बांग्लादेश को मिलने वाले ऑर्डर अब भारत की तरफ शिफ्ट हो सकते हैं। क्योंकि भारतीय वस्तुओं पर अभी अमेरिका के बाजार में 10 प्रतिशत का शुल्क लगता है। भविष्य में भी इसमें बहुत ज्यादा बढ़ोत्तरी की उम्मीद नहीं है।

अमेरिका के गारमेंट बाजार में भारत की प्रतिस्पर्धा मुख्य रूप से चीन, Bangladesh के साथ वियतनाम, कंबोडिया जैसे देशों से भी हैं। चीन पर 30 प्रतिशत का शुल्क है तो वियतनाम पर दो दिन पहले ही अमेरिका ने 20 प्रतिशत का शुल्क लगाया है। कंबोडिया और थाइलैंड पर सोमवार रात अमेरिका ने 36 प्रतिशत का शुल्क लगा दिया है।

अंतरिम व्यापार समझौते से होगा फायदा
अमेरिका सालाना 120 अरब डालर के गारमेंट का आयात करता है। इनमें से 30 अरब डालर की हिस्सेदारी चीन की है जबकि भारत अमेरिका में सालाना 10 अरब डालर के गारमेंट का निर्यात करता है। चीन पर अमेरिका की तरफ से अधिक शुल्क लगने के बाद अमेरिका के बाजार में भारत का गारमेंट निर्यात लगातार बढ़ रहा है और चालू वित्त वर्ष में भी गारमेंट निर्यात में हर महीने बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!