अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर पांच साल के मासूम बच्चे की हुई दर्दनाक मौत,

On: July 8, 2025 9:20 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर पांच साल के मासूम बच्चे की हुई दर्दनाक मौत,

परिजनों ने विद्युत विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए अपराध पंजीकृत कराए जाने के लिए दिया प्रार्थना पत्र,

(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

बदायूं । सिविल लाइन क्षेत्र के एक गांव में बारात घर की छत पर खेलते समय पांच साल का बच्चा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। हादसे में बच्चे की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने मासूम बच्चे की मौत के लिए विद्युत विभाग के कर्मचारियों की गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अपराध पंजीकृत कराए जाने के लिए थाना पुलिस को दिया प्रार्थना पत्र ।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव सिरसाठेर के निवासी हेमराज का पांच साल का पुत्र दुष्यंत मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे मोहल्ले के बच्चों के साथ गांव में बने बारात घर की छत पर खेल रहा था। बारात घर की छत से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। खेलते समय दुष्यंत हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।

बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक बच्चे के पिता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिखा विद्युत विभाग के कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग की है। पुलिस न पीड़ित पिता की प्रार्थना पत्र पर मामले की जांच शुरू की है।

ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत सालारपुर के प्रधान पति जाहिद ने बिजली विभाग को कई बार बिजली की लाइन हटाने को कहा लेकिन विभाग ने अनसुना किया था जिसके चलते हादसा हो गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Amroha News-IAS नितिन गौड़ ने संभाला नए जिलाधिकारी का कार्यभार, कहा- ‘जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण पहली प्राथमिकता’

Amroha News-अमरोहा में दिखी सामाजिक सौहार्द की अद्भुत मिसाल: ‘हिन्दू-सिख भाईचारा समागम’ में उमड़ा जनसैलाब

Budaun News: फोन पर बेटी बोली- ससुराल वाले पीट रहे हैं; पिता पहुंचे तो आंगन में पड़ी मिली लाश, हत्या का आरोप

Budaun News: मोडिफाइड साइलेंसर लगवाने के साथ लगाने बाले डीलर एवं गैराज संचालक के खिलाफ होगी कार्यवाई: एआरटीओ  

Badaun News: जनपद में गन्ना मूल्य भुगतान में ऐतिहासिक वृद्धि, किसानों को मिला सीधा लाभ

09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर करायें मामलों का निस्तारण -सुमन तिवारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

Leave a Reply