अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Punjab के अबोहर में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर कारोबारी की हत्‍या

On: July 7, 2025 9:21 PM
Follow Us:
Punjab
---Advertisement---

पंजाब । Punjab में फाजिल्का के अबोहर में सोमवार सुबह एक कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। तीन बदमाशों ने व्यवसायी और वीयरवैल शोरूम के संचालक जगत वर्मा के भाई संजय वर्मा पर शोरूम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। शोरूम के कर्मचारियों ने घायल कारोबारी को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

5 साल बाद Punjab के खिलाड़ियों को मिलेगा महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड

सूचना मिलते ही Punjab पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इस घटना के बाद शहर के व्यापारियों में रोष है।

जानकारी के मुताबिक, कारोबारी संजय वर्मा सुबह अपनी कार से शोरूम पहुंचे। गाड़ी से उतरते ही पैदल आ रहे तीन बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और वहां से फरार हो गए। आसपास एकत्र हुए लोगों और शोरूम के कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ समय बाद ही उनकी मौत हो गई।

इधर, सूचना मिलते ही एसएसपी गुरमीत सिंह, एसपीडी बलकार सिंह, एसपीएच मुख्तयार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि उनकी कार पर करीब 8 से 10 राउंड फायरिंग की गई। चार खोखे कार के शीशे पर और चार बाहर गिरे हुए मिले। जांच पड़ताल के दौरान एक लावारिस बाइक भी शोरूम से कुछ दूरी पर सरकारी अस्पताल की तरफ जाने वाली संकरी गली में मिली, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह बाइक हमलावरों की ही है।

Punjab घटना की सूचना फैलते ही पूरे शहर के व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई और उनमें रोष है

घटना की सूचना फैलते ही पूरे शहर के व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई और उनमें रोष है। पूर्व विधायक अरुण नारंग, विधायक संदीप जाखड़, व्यापार मंडल के प्रधान सुरेश सतीजा, राकेश कलानी सहित अन्य व्यापारी अनिल नागौरी शोरूम के बाहर पहुंच गए और घटना पर शोक जताया। इस घटना के रोष स्वरूप सोमवार को आसपास का पूरा बाजार बंद रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!