Haryana News : हरियाणा में एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने जा रहा है। इससे दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान में एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, यह पश्चिमी विक्षोभ मानसून टर्फ लाइन को हरियाणा की तरफ खिसकने का कारण बनेगा, जो फिलहाल राजस्थान पर स्थित है। इसका असर प्रदेश में बारिश की गतिविधियों को बढ़ाने की संभावना है।
Haryana Weather News : 6 और 7 जुलाई को भारी बारिश का अनुमान
भारतीय मौसम विभाग ने 6 और 7 जुलाई को प्रदेश में भारी बारिश के आसार को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से हरियाणा में बारिश की संभावना बढ़ जाएगी। इस दौरान कुछ स्थानों पर मूसलधार बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी में राहत मिलने की उम्मीद है।
Haryana Weather News : मानसून टर्फ लाइन हरियाणा की ओर खिसकेगी
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद धीरे-धीरे मानसून टर्फ लाइन हरियाणा की ओर खिसकने की संभावना है। यह टर्फ लाइन पहले राजस्थान में थी, लेकिन अब इसके हरियाणा में प्रवेश करने से बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है। 6 से 10 जुलाई के दौरान हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मानसून की बारिश में बढ़ोतरी हो सकती है।
Haryana Weather News : पिछले दिनों की बारिश और आने वाले मौसम की स्थिति
वहीं, कम दबाव का क्षेत्र पश्चिमी राजस्थान बनने से मानसून टर्फ लाइन शुक्रवार को बीकानेर, श्योपुर, खजुराहो, डाल्टनगंज, दीघा से होते हुए पूर्व दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व तक फैली रही। शुक्रवार को रोहतक में 84.0 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि अन्य जिलों में उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ा। आने वाले दिनों में स्थिति में और बदलाव हो सकते हैं, जिससे और अधिक बारिश की संभावना बन सकती है।
इतनी हुई बारिश
महेंद्रगढ़-3.8 एमएम
रोहतक-84.0 एमएम
कुरुक्षेत्र-0.5 एमएम
पलवल-2.0 एमएम
सिरसा-6.0 एमएम

