300 सीसीटीवी कैमरे खंगाले, नहीं लग सका बदमाशों का सुराग, घटना के खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमे लगी
बदायूं।सिविल लाइंस क्षेत्र के रिगालिया गार्डन कॉलोनी में महिला के घर से हुई लूट की घटना के खुलासे में पुलिस की दो टीमें लगी हैं।टीम ने 300 सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली हैं, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है।साथ ही उघैती क्षेत्र के सराफा व्यापारी के साथ हुई लूट के मामले दो फरार आरोपियों का भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है।
शनिवार की शाम करीब 18:45 बजे थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के रिगालिया गार्डन कॉलोनी निवासी प्रीति वर्मा पत्नी आशीष कुमार पूजा करने मंदिर गईं थी।मंदिर से लौटते समय महिला के पीछे-पीछे चार बदमाश घर में घुस आए।महिला को बंधक बनाकर 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल,आभूषण और दो लाख रुपये लूट ले गए।एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। टीमों को लगाया गया है।जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

रिपोर्ट-जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

