अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

India news:दो महिलाओं की हत्या में नया मोड़: पुलिस को कोल्ड स्टोर में मिले घटना से जुड़े कई साक्ष्य, दुष्कर्म की भी आशंका

On: July 8, 2023 5:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---

India news:दो महिलाओं की हत्या में नया मोड़: पुलिस को कोल्ड स्टोर में मिले घटना से जुड़े कई साक्ष्य, दुष्कर्म की भी आशंका

कोल्ड स्टोर मालिक के बेटे समेत दो लोग शक के घेरे में, महिलाओं से दुष्कर्म का भी अंदेशा

बदायूं। दो महिलाओं की हत्या के मामले में सिविल लाइंस पुलिस खुलासे के काफी नजदीक पहुंच गई है। पुलिस को कोल्ड स्टोर में हत्या से जुड़े कई साक्ष्य मिले हैं। पुलिस का पूरा शक कोल्ड स्टोर मालिक के बेटे और एक अन्य युवक पर है। महिलाओं से दुष्कर्म की आशंका भी व्यक्त की जा रही है।कल शुक्रवार को सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई और फोरेंसिक टीम खेड़ा नवादा में बरेली रोड पर स्थित राम कोल्ड स्टोर पहुंचे।

 

हत्या

अपने पुलिस स्टेशन को जानें एक क्लिक पर

यहां सुबह से लेकर दोपहर दो बजे तक गहनता से छानबीन की गई।

बताया जा रहा है कि इस समय कोल्ड स्टोर में केवल आलू ठंडा करने की मशीन चल रही है। पिछले कई दिन से आलू की छंटाई भी नहीं हुई है।तीन जुलाई को कोल्ड स्टोर में आलू की छंटाई हुई थी या नहीं अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

दहेज की मांग

 

हत्या

हालांकि महिला मजदूर ठेकेदार ने उस दिन कोल्ड स्टोर में आलू की छंटाई होना बताई थी।

उसका कहना था कि दोनों महिलाएं अपरांह करीब तीन बजे आलू की छंटाई के दौरान ही लघुशंका जाने की बात कहकर बाहर निकलीं थीं। इसके बाद दोनों महिलाएं कहां गईं या फिर कोल्ड स्टोर में कहीं मौजूद रहीं। पुलिस इन बिन्दुओं पर भी जांच कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को पुलिस की छानबीन के दौरान कोल्ड स्टोर से एक महिला का दुपट्टा, तिरपालनुमा पन्नी और रस्सी बरामद हुई।

 

ऐसी ही पन्नी में दोनों महिलाओं के शव बंधे मिले थे, जो रस्सी बरामद हुई, वैसी ही रस्सी के टुकड़े काटकर पन्नी के छोर बांधे गए थे। इस बात से पुलिस को लग रहा है कि हत्या के तार कोल्ड स्टोर से ही जुड़े हैं।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि हत्या करने के बाद महिलाओं के शव ले जाकर उसहैत थाना क्षेत्र के एक गांव के नजदीक सड़क किनारे फेंके गए

अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि दोनों महिलाओं की हत्या तीन जुलाई को ही कर दी गई थी। इससे शव काफी हद तक खराब हो गए।

 

निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के गड्ढे में डूबने से एक बच्चे की मौत

पुलिस का शक कोल्ड स्टोर मालिक के बेटे पर भी है, उससे पूछताछ जारी:- इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है। उससे भी जानकारी जुटाई जा रही है। थाना पुलिस का दावा है कि इस हत्याकांड का एक-दो दिन में खुलासा कर दिया जाएगा।सिविल लाइंस पुलिस और फोरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया था। कोल्ड स्टोर मालिक के बेटे से भी पूछताछ की गई है। पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।- आलोक मिश्रा, सीओ सिटी

हत्या

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सहस्त्रबाहु की नगरी के पौराणिक स्वरूप की बहाली के लिए हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री के नाम सोमवार को एसडीएम के लिए सौंपेंगे ज्ञापन

अमरोहा पुलिस का ‘गुड वर्क’: महिला का 1.5 लाख का खोया हुआ पर्स खोज निकाला, ईमानदारी की हो रही जमकर तारीफ

रोडवेज की टक्कर से युवक की मौत, सांत्वना देने पहुंचे विधायक ने की आर्थिक मदद

Amroha News:हसनपुर-रहरा मार्ग पर डगरौली गांव के पास ग्रामीण बस सेवा की रोडवेज बस ने बाइक में मारी टक्कर 

समय रहते किया जाए सर्वे ताकि किसान को बारिश से हुए नुकसान की मिल सके भरपाई 

Hasanpur News:समय रहते सर्वे और राहत की कार्रवाई की जाए, ताकि बारिश से हुए नुकसान की भरपाई में उन्हें कुछ मदद मिल सके।

Leave a Reply

स्किन के लिए टमाटर के 10 फायदे – 10 benefits of tomato for skin सर्दियों में शहद खाने के 10 बेहतरीन फायदे – 10 best benefits of eating honey in winter सर्दियों में चुकंदर खाने के 10 फायदे – 10 benefits of eating beetroot in winter सर्दियों में किशमिश खाने के 10 गज़ब के फायदे – 10 amazing benefits of eating raisins in winter