Sahaswan News: डेढ़ दर्जन से ज्यादा दबंग लोगों ने शस्त्रों से लैस होकर खेत की सरसों फसल पलटी
डेढ़ दर्जन लोगों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज
सहसवान।सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसौलिया निवासी राजा पुत्र इब्ने अली ने थाना पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र ने बताया कि उसकी भूमि नगला खजी रकवा में गाटा संख्या-87 पर वह काबिज है उसमें प्रार्थी ने सरसों की फसल बो रखी थी।प्रार्थी को मध्य रात्रि जानकारी मिली की ग्राम के ही दबंग टाइप के लोग शस्त्र लेकर उसकी भूमि को पलट रहे हैं।जानकारी मिलते ही वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा तो उपरोक्त लोगों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया तथा मारपीट की तथा धमकी दी कि अगर दोबारा खेत पर दिखाई दे दिया तो जान से मार देंगे।
पीड़ित ने ग्राम के ही वाजिद पुत्र लालमीर,हामिद पुत्र शौकत अली, सद्दाम पुत्र वाजिद, नौसे पुत्र लालमीर,जावेद पुत्र नौसे,जाहिद पुत्र बन्ने,आबिद मोहम्मद अली,सद्दनं पुत्र मोहम्मद अली,जमील पुत्र जलील, बाबर पुत्र वाजिद तैयब उर्फ भूरे पुत्र हाशिम,सगीर पुत्र नक्की, जहीर पुत्र सगीर,सादिक उर्फ सद्दाम पुत्र दौलत अली,रहुफ, खालिद पुत्र दौलत अली मुन्ने पुत्र बन्ने, बन्ने पुत्र लाल मीर के विरुद्ध प्रार्थना पत्र देकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की फरियाद की जिस पर पुलिस ने 18 आरोपियों के विरुद्ध मामले की नाम दर्ज रिपोर्ट लिखकर जांच प्रारंभ कर दी है।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी

