अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

संभल में 206 समाजसेवी सम्मानित, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हस्ताक्षरयुक्त प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मान

On: November 29, 2026 2:40 PM
Follow Us:
---Advertisement---

संभल में 206 समाजसेवी सम्मानित, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हस्ताक्षरयुक्त प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मान

 

संभल। जनपद संभल में समाज सेवा के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले 206 समाजसेवियों को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से सम्मानित किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, लखनऊ द्वारा मुख्यमंत्री के हस्ताक्षरयुक्त प्रशस्ति पत्र प्रदान कर समाजसेवियों का अभिनंदन किया गया। इस सम्मान से समाजसेवियों में खुशी और उत्साह का माहौल है।

संभल : ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा, शादी के 15 दिन बाद जेवर और नकदी लेकर फरार, दलाल ने ऐंठे 1.25 लाख

लखनऊ से पहुंचे सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारी अजय कुमार यादव एवं अमित यादव ने गायत्री सेवा आश्रम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा, शालिनी रस्तोगी, सविता गर्ग, वैभव गुप्ता, अनंत कुमार अग्रवाल सहित विभिन्न समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र भेंट किए।

 

समाज सेवा के लिए सम्मान मिलना गौरव की बात : अजय कुमार शर्मा

 

इस अवसर पर हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने कहा कि सामाजिक संगठनों के संचालकों और विभिन्न क्षेत्रों में समाज की सेवा करने वाले लोगों को मुख्यमंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाना अपने आप में बड़ी बात है। यह सम्मान केवल समाजसेवियों का अभिनंदन नहीं, बल्कि समाज के लिए और अधिक बेहतर कार्य करने की प्रेरणा भी है।

 

उन्होंने कहा कि संभल की विलुप्त हो चुकी तीर्थ परिक्रमा के पुनर्जागरण के लिए वर्ष 2006 में उनके द्वारा उठाई गई पहल और बिगुल बजाना उनके सामाजिक कार्यों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही है।

 

समाजसेवियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

 

प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वालों में हिंदू जागृति युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष वैभव गुप्ता, अनंत कुमार अग्रवाल, मीनू रस्तोगी, सविता गर्ग सहित अन्य समाजसेवी शामिल रहे। सभी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इस सम्मान को समाज सेवा के क्षेत्र में आगे भी निरंतर कार्य करने की प्रेरणा बताया।

 

प्रदेशभर में समाजसेवियों को सम्मानित कर रही शासन की टीमें

संभल
संभल

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारी अजय यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन की विभिन्न टीमें प्रदेश के सभी जनपदों में पहुंचकर समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले लोगों को मुख्यमंत्री के आदेशानुसार उनके हस्ताक्षरयुक्त प्रशस्ति पत्र सम्मानपूर्वक भेंट कर रही हैं।

 

इस पहल का उद्देश्य समाज के प्रति संवेदनशीलता, सक्रियता और निरंतरता के साथ कार्य करने वाले समाजसेवियों का सम्मान करना और उनके योगदान को प्रोत्साहित करना है।

 

समर इंडिया न्यूज़ | संभल

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment