अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun News:विदा कराकर दिल्ली से लौटे कार चालक की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

On: September 2, 2023 5:41 PM
Follow Us:
---Advertisement---

विदा कराकर दिल्ली से लौटे कार चालक की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बदायूं।उझानी में बुकिंग की कार से परिचित की पत्नी की दिल्ली से विदा कराकर लौटे चालक विकास यादव की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिचित लोग उसे लेकर निजी क्लीनिक पर भी गए थे, लेकिन सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। यह देख दो लोग भाग गए, लेकिन आरोपियों में एक युवक को दबोच लिया गया।मृतक विकास यादव सहसवान थाना क्षेत्र के गांव लदपुरा निवासी सौदान सिंह का पुत्र था। वह अपनी ईको कार खुद ही चलाता था। कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलासी निवासी दुर्वेश ने अपनी पत्नी की विदा कराने को उसकी कार बुक कराई थी।

बदायूँ पुलिस

इसके बाद वह विदा कराके शुक्रवार देर शाम फुलासी लौट आया।

बताते हैं कि रात में अचानक ही हालत बिगड़ने पर दुर्वेश समेत तीन लोग उसे लेकर सुकटिया गांव में निजी क्लीनिक पर पहुंचे। इलाज शुरू होने से पहले ही विकास की मौत हो गई। इसके बाद भनक लगते ही पिता सौदान समेत परिवार के कई लोग सुकटिया पहुंचे तो विकास का शव देख उनके होश फाख्ता हो गए। पिता समेत परिजनों ने विकास की पिटाई से मौत बताकर हंगामा कर दिया। उसी दौरान अफरा-तफरी के माहौल में दो युवक मौके पर भाग गए। मृतक के परिजनों ने एक युवक को दबोच लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विदा

सचिवालय

 

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बदायूं में चोरी के मुकदमे में जेवर और नगदी का पूरा विवरण दर्ज न करने की शिकायत

Kanwar Yatra 2026: शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए बिजली विभाग अलर्ट! ब्रजघाट से धनौरा तक हाईवे के खंभे किए जा रहे ‘करंट प्रूफ’

Moradabad News-मुरादाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन: रितिक मर्डर केस का 24 घंटे में खुलासा; पिता से मारपीट का बदला लेने के लिए दोस्तों ने ही रेता था गला

अमरोहा में गरजे किसान: एक्सप्रेसवे के मुआवजे और MDA के नए नियमों पर आर-पार के मूड में भाकियू (टिकैत), दी बड़ी चेतावनी

Hasanpur News-कीटनाशक डालकर लाखों रुपये की मछलियों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

हेपेटाइटिस-बी की रोकथाम को लेकर जागा स्वास्थ्य विभाग, दहगवां सीएचसी और जिला टीम ने की 190 लोगों की जांच

Leave a Reply