अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

जरीफनगर पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल-

On: July 13, 2023 6:44 PM
Follow Us:
---Advertisement---

जरीफनगर पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल-

अभियुक्तों के पास से 16 किलो डोडा 4 हिरण के सिंग चोरी की मोटरसाइकिल तमंचा कारतूस हुए बरामद

रिपोर्ट – एस.पी सैनी

सहसवान। थाना जरीफनगर पुलिस ने ग्राम दांदरा चौराहे पर पुलिस द्धारा की जा रही चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर अफीम डोडा लेकर जा रहे 2 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके बैग में अफीम डोडे होने के साथ ही बैग में रखे 4 हिरण के सींग तथा बाइक के अभिलेख मांगे जाने पर बाइक सवार अभिलेख नहीं दिखा सके तथा उनकी निशानदेही पर एक तमंचा कारतूस बरामद कर उपरोक्त दोनों लोगों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों को जिला जेल भेजा हैl

बदायूँ पुलिस

जानकारी के मुताबिक उपनिरीक्षक कृष्णपाल सिंह पुलिस बल के साथ ग्राम दादरा चौराहे पर शाम के समय रोडवेज पर चेकिंग कर रहे थे कि तभी उन्हें मुखबिर द्धारा सूचना मिली की एक बाइक पर सवार 2 लोग अफीम के बोडे एक बैग में भरकर बेचने ले जा रहे हैं। जिस पर पुलिस दल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे भाग निकले परंतु पीछा करके उपरोक्त दोनों बाइक सवारों को रोक लिया। जब उनकी तलाशी ली तो उनके बैग में अफीम के बोरे भरे हुए थे।

अभियुक्तों

जब उन्हें पलटकर देखा तो उसमें 4 हिरण के सींग भी रखे हुए थे। अफीम के वोडे का बजन कराया गया तो वजन 16 किलो था उपरोक्त लोगों से जब गाड़ी के कागज मांगे गए तो दिखा नहीं सकते पुलिस टीम ने उपरोक्त लोगों से जब पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम अनमोल पुत्र रामकुमार निवासी सूरत नगला थाना कोतवाली सहसवान तथा दूसरे ने जोगिंदर पुत्र सूरजपाल मऊ हुसैनपुर दियोरा शेखपुर खाम उर्फ फतेहपुर खाना जुनावई तहसील गुन्नौर जनपद संभल बताया उपरोक्त लोगों ने बताया कि यह अफीम के डोडे का कारोबार काफी समय से कर रहे हैं उपरोक्त माल वह बेचने को जा रहे थे।

पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि

उन्होंने एक तमंचा घर पर छुपाकर रख दिया है। जिस पर पुलिस ने उनकी निशानदेही पर एक 315 बोर का तमंचा कारतूस भी बरामद कर लिया। पुलिस ने उपरोक्त दोनों लोगों के विरुद्ध स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 धारा 8/15 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 धारा 51 आयुध अधिनियम धारा 3 में मामला दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को जिला जेल भेजा हैlअभियुक्तों

सचिवालय

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बदायूं में चोरी के मुकदमे में जेवर और नगदी का पूरा विवरण दर्ज न करने की शिकायत

Kanwar Yatra 2026: शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए बिजली विभाग अलर्ट! ब्रजघाट से धनौरा तक हाईवे के खंभे किए जा रहे ‘करंट प्रूफ’

Moradabad News-मुरादाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन: रितिक मर्डर केस का 24 घंटे में खुलासा; पिता से मारपीट का बदला लेने के लिए दोस्तों ने ही रेता था गला

अमरोहा में गरजे किसान: एक्सप्रेसवे के मुआवजे और MDA के नए नियमों पर आर-पार के मूड में भाकियू (टिकैत), दी बड़ी चेतावनी

Hasanpur News-कीटनाशक डालकर लाखों रुपये की मछलियों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

हेपेटाइटिस-बी की रोकथाम को लेकर जागा स्वास्थ्य विभाग, दहगवां सीएचसी और जिला टीम ने की 190 लोगों की जांच

Leave a Reply