अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पोंछा लगाते समय कूलर से उतरे करंट से महिला की मौत

On: June 29, 2026 5:27 PM
Follow Us:
---Advertisement---

पोंछा लगाते समय कूलर से उतरे करंट से महिला की मौत

सिलहरी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सालारपुर में रविवार सुबह हुए हादसे में 40 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई।सालारपुर गांव में गोपी की पत्नी पूजा सागर (40) सुबह घरेलू कामकाज में लगी थीं। परिजनों के अनुसार, जब वह फर्श पर पोंछा लगा रही थीं तभी घर में रखे कूलर में अचानक करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आते ही वह गंभीर रूप से झुलस गईं।किसी तरह बिजली लाइन काटकर उन्हें संभाला गया।तत्काल उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही कोतवाली सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply