अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पिता व भाई की उम्रकैद के विरोध में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला

On: April 29, 2026 6:36 PM
Follow Us:
---Advertisement---

पिता व भाई की उम्रकैद के विरोध में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला

बदायूं।शहर के जिला पंचायत अध्यक्ष के सरकारी आवास के पास स्थित एक मोबाइल टावर पर मंगलवार दोपहर एक महिला के चढ़ जाने से हड़कंप मच गया। करीब 150 फुट ऊंचे इस टावर के सबसे ऊपरी हिस्से तक महिला पहुंच गई।महिला अपने पिता और तीन भाइयों को हत्या के मामले में मिली उम्रकैद की सजा के विरोध में दोबारा ट्रायल की मांग कर रही थी।लगभग 2 घंटे 50 मिनट तक चले हंगामे के बाद पुलिस और प्रशासन के समझाने पर महिला सुरक्षित नीचे उतर आई।

वजीरगंज थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी जसवीर की पत्नी रामा मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। टावर जिला पंचायत अध्यक्ष के सरकारी आवास के पास स्थित है। इससे मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। रामा के पिता नेत्रपाल और तीन भाई सुनील,संजीव और शेर सिंह को मार्च में हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।तब से परिवार लगातार फैसले का विरोध कर रहा है। रामा की बहन ने बताया कि उनके परिवार के सदस्यों को साजिश के तहत फंसाया गया है और वे सभी निर्दोष हैं। इसी के विरोध में रामा ने यह कदम उठाया और मामले में दोबारा सुनवाई की मांग करने लगी।

घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली और सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया गया।सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर महिला को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत और आश्वासन के बाद महिला टावर से नीचे उतरने के लिए राजी हो गई।जब महिला का भाई वहां पर पुलिस लेकर आए।वहां पर कॉल के माध्यम से महिला की बात कराई।उसके काफी देर बाद महिला नीचे उतरी।

पुराना मामला बना वजह:-वर्ष 2015 में वीरपाल नामक व्यक्ति की हत्या हुई थी। उस समय प्रधान चुनाव को लेकर दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही थी। दिन में विवाद के बाद शाम को वीरपाल की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रामा के पिता और भाइयों को आरोपी बनाया गया था, जिनको हाल ही में अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।महिला के टावर पर चढ़ने की सूचना पर लोग वहां पर पहुंचने लगे।देखते-देखते वहां पर लोगों की भीड़ लग गई। इससे सड़क पर जाम लग गया। जाम खुलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।वहां से भी निकल रहा।वह इस घटना को रुककर मोबाइल में कैद कर रहा था। इसकी वजह से जाम ज्यादा लग गया।

जल्दबाजी में पुुलिस ले आई मछली पकड़ने वाला जाल:-टावर पर चढ़ी महिला को उतारने का पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी बीच पुलिस जाल भी ले आई, ताकि कूदने पर महिला को बचाया जा सके,लेकिन पुलिस जल्दबाजी में मछली पकड़ने वाला जाल उठा लाई।जाल फैलाने के बाद अधिकारियों को इस बात का अंदाजा हुआ।इसके बाद जाल को तुंरत वहां से हटा दिया गया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply