अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

UP News-गर्भवती पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, बहू को बचाने पहुंची सास घायल

On: September 10, 2026 4:28 PM
Follow Us:
UP News
---Advertisement---

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मयोरा गांव में मंगलवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने डंडे से पीट-पीटकर अपनी सात माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी। बीच-बचराव करने पहुंची आरोपी की मां भी इस दौरान घायल हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने बताया कि मयोरा गांव निवासी प्रेमा के बेटे विशाल पाल की शादी करीब तीन वर्ष पहले 24 वर्षीय किरन से हुई थी। दंपति की एक वर्षीय बेटी है। किरन सात माह की गर्भवती थी। मंगलवार शाम किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर विशाल ने किरन पर डंडे से हमला कर दिया। बहू को बचाने पहुंची मां प्रेमा ने बेटे को रोकने का प्रयास किया, तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की।

आरोपी पति को हिरासत में लिया गया
घर से चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल किरन को बिलग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के मायके पक्ष को भी घटना की जानकारी दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लिया गया है। परिजनों की शिकायत और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दो बाइक बस से टकराई, 5 लोगों की मौत
वहीं, यूपी के मुजफ्फरनगर में बुधवार शाम बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के भैंसाना गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसे में एक बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच लोग मुजफ्फरनगर से बुढ़ाना की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही बड़ौत डिपो की रोडवेज बस से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मोमिन, फरमान और करीब ढाई-तीन साल की बच्ची भल्लो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल इदरीश और साजिद की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आस-पास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया। मुजफ्फरनगर के SSP संजय कुमार वर्मा ने बताया कि हादसा करीब शाम चार बजे हुआ और शुरुआती जांच में ओवरटेक के दौरान टक्कर होने की बात सामने आई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply