अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

क्या कुंभ में होगी मुसलमानों की एंट्री? CM Yogi ने दूर किया सभी कंफ्यूजन

On: January 11, 2025 1:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---

महाकुंभ नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में CM Yogi ने कहा कि किसी भी विवादित ढांचे को मस्जिद कहना इस्लाम के सिद्धांतों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि ऐसी जगह, जहां किसी की आस्था को ठेस पहुंचाकर मस्जिदनुमा ढांचा खड़ा किया गया हो, वहां की गई इबादत खुदा को स्वीकार नहीं होती। जब इबादत मंजूर नहीं होती, तो ऐसी जगह पर इबादत का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि इस्लाम में उपासना के लिए किसी विशेष ढांचे का होना आवश्यक नहीं है, जबकि यह आवश्यकता सनातन धर्म में होती है। इसके साथ ही, उन्होंने महाकुंभ में मुसलमानों की एंट्री को लेकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने यह बात महाकुम्भ मेला क्षेत्र में एक निजी चैनल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कही।

CM Yogi पहुंचे प्रयागराज, महाकुंभ मेला में टेंट सिटी का करेंगे निरीक्षण

 

 

 

 

 

 

संभल के श्री हरि विष्णु मंदिर का सीएम योगी ने किया जिक्र
CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोगों ने संभल में जिले के क्षेत्रफल से भी अधिक भूमि को वक्फ बोर्ड की संपत्ति घोषित कर दिया है, जो पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि श्री हरि विष्णु का दसवां अवतार कल्कि के रूप में होगा, जिसका उल्लेख आज से नहीं, बल्कि पांच हजार साल पहले पुराणों में किया गया है। संभल में जो कुछ भी मौजूद है, वह सनातन धर्म से जुड़ा हुआ है। सीएम ने यह भी कहा कि पांच हजार साल पहले धरती पर इस्लाम का अस्तित्व ही नहीं था, ऐसे में जामा मस्जिद वहां कैसे हो सकती है?

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!