अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पति की तेहरवीं के बाद पत्नी का फंदे से लटका मिला शव

On: October 5, 2026 7:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---

उघैती।गांव रधुनाथपुर में रविवार को पति रिंकू की मौत के 13दिन बाद पत्नी प्रवेश की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला का शव परिजनों को घर के छत वाले कमरे में फंदे से लटका मिला।महिला की मौत के समय घर पर उसके तीन बच्चे और उसकी जेठानी ही थी।पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।

महिला के ससुर सोहन पाल ने बताया कि उनके बेटे रिंकू की 20 सितंबर को मौत हो गई थी।बेटे की मौत से 15 दिन पहले बहू प्रवेश तीनों बच्चों को छोड़कर मायके उझानी थाना क्षेत्र के गांव फुलासी चली गई थी। बेटे के कई बार बुलाने पर वह नहीं आई थी।इसके बाद बेटे ने कुछ खा लिया था और उसकी मौत हो गई थी।इसके बाद से बहू ससुराल में रह रही थी।
रिंकू की मौत के मामले में बिल्सी में किया जा रहा समझौता राजेश ने रिंकू के ससुराल वालों पर भाई को विषाक्त पदार्थ देकर मार डालने का आरोप लगाया था।इन्हीं आरोपों को लेकर दोनों पक्षों में बिल्सी के गांव कटिन्ना में रिश्तेदार के यहां समझौते को लेकर बातचीत चल रही थी।इसी दौरान सोहनपाल को फोन पर जानकारी मिली कि उनकी बहू प्रवेश की भी मौत हो गई है।सूचना पर मायके और ससुराल पक्ष के लोगों ने घर पहुंचकर सूचना पुलिस को दी।परिजनोंं की सूचना पर महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।आलोक सिद्धू, सीओ बिल्सी रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply