बाइक सवार दंपति व दो बच्चों को बचाने में चालक ने खंती में उतारी डीसीएम
बदायूं।बाइक सवार दंपति व उसके दो बच्चों को बचाने के लिए डीसीएम चालक ने गाड़ी को हाईवे किनारे खंती में उतार दिया। एमएफ हाईवे पर अलापुर-म्याऊं मार्ग स्थित यात्री शेड के पास सोमवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया,जब बाइक पर सवार दंपति और दो बच्चे ऑटो को ओवरटेक कर रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रही डीसीएम को देखकर चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए डीसीएम को सड़क किनारे खंती में उतार दिया।
डीसीएम बदायूं की ओर से आ रही थी।सामने बाइक पर दंपति के साथ दो बच्चे सवार थे।बाइक सवार ऑटो को ओवरटेक कर रहे थे,तभी सामने से डीसीएम आने के कारण स्थिति वे हड़बड़ा उठे।इसी बीच डीसीएम चालक ने समय रहते वाहन को सड़क से नीचे उतार दिया, जिससे बाइक सवार परिवार से टक्कर होने से बच गई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।डीसीएम चालक आकाश दुबे निवासी निगोही,थाना शाहजहांपुर का है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

